• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

MP के रहली में 1000 साल से विराजे हैं सूर्यदेव, कर्क रेखा पर है देश का एकमात्र अनूठा मंदिर

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली में सुनार और देहार नदियों के संगम पर स्थित सूर्य मंदिर प्राचीन आस्था का केंद्र है। यहां स्थापित सूर्य प्रतिमा 10वीं शताब्दी की मानी जाती है। इसे कर्क रेखा पर स्थित देश का अनूठा सूर्य मंदिर बताया जाता है।

By Shatrughan KesharwaniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 10:35:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 10:35:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के रहली में 1000 साल से विराजे हैं सूर्यदेव, कर्क रेखा पर है देश का एकमात्र अनूठा मंदिर
मंदिर के गर्भगृह में भगवान सूर्य की विशाल प्रतिमा स्थापित है। नईदुनिया।

HighLights

  1. एक हजार साल पुराना सूर्य मंदिर
  2. सात घोड़ों के रथ पर विराजमान सूर्यदेव
  3. बुंदेलखंड में सूर्य उपासना की प्राचीन परंपरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के जिले के रहली में सुनार और देहार नदियों के संगम पर बना सूर्य मंदिर पिछले एक हजार साल से आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसे कर्क रेखा पर स्थित देश का एकमात्र सूर्य मंदिर बताया जाता है। मंदिर की प्राचीन मूर्तिकला और स्थापत्य शैली बुंदेलखंड में सूर्य उपासना की समृद्ध परंपरा का प्रमाण हैं।

पुरातत्व विभाग के अभिलेखों के अनुसार, मंदिर की प्रतिमा 10वीं शताब्दी की प्रतीत होती है। मंदिर नष्ट हो गया था, 18वीं शताब्दी में परवर्ती मराठा सरदारों ने इसके अवशेषों से ही पुनर्निर्माण कराया।

पुरातत्वविदों का कहना है कि मंदिर का वर्तमान स्वरूप कई मंदिरों के अवशेषों को जोड़कर तैयार किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान सूर्य की भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित है। सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर विराजमान हैं। उनके दोनों ओर दो पत्नियों की प्रतिमाएं हैं।


सूर्य उपासना का केंद्र

मंदिर में कुबेर और महाश्वेता देवी के साथ ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिमूर्ति भी स्थापित है। मंदिर पूर्वाभिमुख है। इसके प्रवेश द्वार की दीवारों पर वैष्णव, शैव, नवग्रह सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। शहतीर स्थापत्य शैली का यह मंदिर अपनी विशिष्ट मूर्तिकला के कारण भी महत्वपूर्ण है। सूर्य उपासना के पर्व छठ पर बुंदेलखंड की संस्कृति में रचा बसा यह सूर्य मंदिर अधिक समीचीन होकर उभरता है।

माना जाता है चंदेलकालीन

इतिहासकार डॉ. रजनीश जैन का कहना है कि रहली के सूर्य मंदिर को आमतौर पर चंदेलकालीन माना जाता है, लेकिन इसकी पुष्टि करने वाले प्रामाणिक साक्ष्य अभी उपलब्ध नहीं हैं। मंदिर के इतिहास के साथ रहली नाम की उत्पत्ति पर भी शोध की जरूरत है। महोबा में राहिल सागर के किनारे स्थित सूर्य मंदिर और राहिल्य नगर के संदर्भ में दोनों स्थानों के ऐतिहासिक संबंधों की पड़ताल की जा सकती है।

महोबा का सूर्य मंदिर नौवीं शताब्दी में चंदेल राजा राहिल देव वर्मन ने बनवाया था। दोनों स्थानों पर सूर्य मंदिरों की मौजूदगी बुंदेलखंड में सूर्य उपासना की अटूट परंपरा का प्रमाण है।

सूर्यदेव की प्रतिमा में ये विशेषताएं

- भगवान सूर्य दोनों हाथों में कमल धारण किए हुए हैं।

- उनके सिर के पीछे कमल से बना अंडाकार प्रभामंडल है।

- उनके साथ उषा और प्रत्युषा की आकृतियां हैं।

- सूर्य के रथ के सारथी अरुण को भी दर्शाया गया है।

- सूर्य के निकट दंड और पिंगल नामक परिचारक हैं।

- प्रतिमा में निक्षुभा और राज्ञी नाम से पहचानी गई स्त्री आकृतियां भी हैं। (जैसा पुरातत्वविदों ने बताया)

सूर्य उपासना का बड़ा केंद्र था रहली

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय के मूर्ति-विवरण संबंधी शोध ग्रंथ में रहली से प्राप्त 12वीं शताब्दी के एक प्रस्तर द्वारखंड का विवरण है। इसमें सूर्य, नवग्रह और सप्तमातृकाओं का अंकन है। इस विवरण से पता चलता है कि रहली 11वीं-12वीं शताब्दी में भी सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।