सागर में मालगाड़ी से लोडिंग वाहन टकराया, उड़े परखच्चे
लोडिंग वाहन में भरे पाईप सीधे गेट मेन के लिए बनी चौकी की दीवार को तोड़ते हुए कमरे के अंदर तक पहुंच गए।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 11 Feb 2022 12:52:29 PM (IST)
Updated Date: Fri, 11 Feb 2022 01:13:22 PM (IST)
जरुवाखेड़ा। बीना सागर रेल लाइन स्थित रेलवे गेट नंबर 11 पर लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर फाटक को तोड़ते हुए मालगाड़ी से जा टकराया। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन के चालक रमेश यादव निवासी ललितपुर ने बताया कि सागर के ठेकेदार चंदन सोनी के यहां से पानी की टंकी निर्माण कार्य के पाइप लेकर जा रहे थे। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ब्रेक फेल होने से वाहन माल गाड़ी से जा टकराया। जिसमे चालक और गेटमैन दोनों बाल-बाल बच गए। लोडिंग वाहन में भरे पाईप सीधे गेट मेन के लिए बनी चौकी की दीवार को तोड़ते हुए कमरे के अंदर तक पहुंच गए। गेटमैन ने बताया कि मालगाड़ी रात्रि में निकल रही थी। लगभग आधी निकल चुकी थी तभी लोडिंग वाहन फाटक को तोड़ते हुए मालगाड़ी से जा टकराया। इस दौरान घंटो तक सागर बीना रोड पर जाम लगा रहा। जानकारी लगते ही पीडब्ल्यूआई प्रबल भारती, स्टेशन मास्टर एमडी मीणा, पॉइंट्स मैन जावेद खान,अन्य रेलवे स्टाफ एवं पुलिस मौके पर पहुंची। लोडिंग वाहन को अन्य वाहन से बांधकर रेल पटरी से अलग किया।