• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर हत्याकांड: होटल पैराडाइज के सामने युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या, घटना CCTV में कैद

मकरोनिया थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के सामने रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी सहित 3-4 आरोपितो ने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 05:25:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 05:25:53 PM (IST)
सागर हत्याकांड: होटल पैराडाइज के सामने युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या, घटना CCTV में कैद
सागर हत्याकांड: होटल पैराडाइज के सामने युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या

HighLights

  1. मकरोनिया में होटल के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या
  2. मानस नगर निवासी 35 वर्षीय अंकित पटेल के रूप में हुई पहचान
  3. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के सामने रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी सहित 3-4 आरोपितो ने युवक को सड़क पर घेरकर स्टील के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात पास में लगे सीसीटीबी कैमरे में कैद हुई है।

मृतक की हुई पहचान, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानस नगर निवासी 35 वर्षीय अंकित पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।


मकरोनिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।