सागर के ग्राम ओरिया में भीषण आग: वृद्ध विधवा का कच्चा मकान और पूरी गृहस्थी जलकर खाक
जैसीनगर के ग्राम ओरिया में रविवार शाम वृद्ध विधवा श्यामबाई के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कपड़े, बर्तन, अनाज समेत घर का पूरा ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:20:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:20:17 PM (IST)
ग्राम ओरिया में आग से धू-धू कर जलता कच्चा मकान। नईदुनिया।HighLights
- वृद्ध विधवा श्यामबाई के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई
- कपड़े, बर्तन, अनाज समेत घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया
- खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया; प्रशासन से सहायता मांगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया में रविवार शाम एक वृद्ध विधवा महिला के कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कच्चा मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
शाम को अचानक लगी आग
जानकारी के अनुसार ग्राम ओरिया निवासी श्यामबाई के पति इमरत धानक की कुछ महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी बेटे मजदूरी करते हैं जो गांव में अलग मकान में रहते हैं।
रविवार को अचानक मकान में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
गृहस्थी का सामान खाक
आग में घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज सहित अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। अचानक हुई इस घटना से श्यामबाई के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित महिला ने शासन-प्रशासन से इस दुख की घड़ी में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।