• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीना में मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का एक्सीडेंट, आपस में टकराए वाहन, मंत्री सुरक्षित

खेल व युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने के लिए निवाड़ी जा रहे थे। हादसे में क्षतिग...और पढ़ें

By OP TamrakarEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 01:03:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Nov 2024 01:08:39 PM (IST)
बीना में मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का एक्सीडेंट, आपस में टकराए वाहन, मंत्री सुरक्षित
मंत्री के काफिले का वाहन क्षतिग्रस्त।

HighLights

  1. सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे मंत्री।
  2. भोपाल से निवाड़ी की ओर निकला था मंत्री सारंग का काफिला।
  3. अचानक से एक वाहन उनके काफिले के सामने आया गया था।

नवदुनिया प्रतिनिधि, बीना (सागर)। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले के साथ बीना में हादसा हो गया। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां टकरा गईं। मंत्री सारंग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने भोपाल से निवाड़ी जा रहे थे।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर की वजह से एक गाड़ी बेहद क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण उसे वहीं छोड़ मंत्रीजी का काफिला आगे निवाड़ी की ओर रवाना हो गया।

भोपाल से निवाड़ी के लिए निकले थे मंत्री

प्राप्त जानकारी अनुसार मंत्री विश्वास सारंग बुधवार सुबह भोपाल से निवाड़ी जाने के लिए निकले थे। उनका काफिला सुबह 8:00 बजे के लगभग बीना से होकर गुजर रहा था। तभी महावीर चौक से थोड़े आगे अचानक एक वाहन उनके काफिले के सामने आ गया।


उसे बचाने के चक्कर में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। सबसे आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगने से पीछे से आ रही गाड़ियां आकर आपस में टकरा गईं। एक गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई जिसे मौके पर छोड़ काफिला निवाड़ी की ओर रवाना हो गया।

naidunia_image

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा पीछे की तरफ से आ रही गाड़ियों के साथ हुआ है। हादसे में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। इस मामले में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। खबर अपडेट हो रही है...