• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में गजब का फर्जीवाड़ा... एक ही नाम और फर्जी सर्टिफिकेट पर दो अलग-अलग जिलों में सरकारी टीचर बनीं दो सगी बहनें

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनें एक ही नाम और फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर अलग-अलग जिलों में सरकारी शिक्षक बनीं। जांच में मामला सही पाए जाने पर एक बहन को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि दूसरी बहन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 08:56:39 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 10:06:26 AM (IST)
MP में गजब का फर्जीवाड़ा... एक ही नाम और फर्जी सर्टिफिकेट पर दो अलग-अलग जिलों में सरकारी टीचर बनीं दो सगी बहनें
रश्मि सोनी की तस्वीर जो फर्जी सर्टिफिकेट से टीचर बनी रही।

HighLights

  1. एक ही अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र पर दोनों की नियुक्ति।
  2. एक महिला दमोह और दूसरी सागर में पदस्थ थी, पति भी शिक्षा विभाग में।
  3. शिक्षा विभाग ने एक बहन को किया बर्खास्त, दूसरी बहन हो गई फरार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही नाम से दो सगी बहनें अलग-अलग जिलों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। कमिश्नर कार्यालय में शिकायत मिलने पर जांच की गई, जिसमें मामला सही पाया गया।

संयुक्त संचालक शिक्षा सागर, मनीष वर्मा ने दमोह जिले के पथरिया ब्लाक की माध्यमिक शिक्षक रश्मि सोनी को बर्खास्त कर दिया है। सागर में पदस्थ दूसरी बहन पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच वह गायब है।

17 नवंबर 2021 को कमिश्नर कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि शिक्षक के पद पर तैनात रश्मि सोनी नाम की दो बहनों के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। शिकायत की जांच के लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग ने समिति गठित की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों बहनें एक ही अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत थीं।


naidunia_image

बीए की अंकसूची भी फर्जी मिली

इनकी बीए अंतिम वर्ष की अंकसूची फर्जी थी। राजीव गांधी शासकीय कॉलेज बंडा से प्राप्त अंकसूची का मिलान विश्वविद्यालय के अभिलेख से नहीं हुआ। बताया गया कि एक रश्मि सोनी पिता विजय सोनी के नाम से प्राथमिक शिक्षक पद पर शासकीय प्राथमिक शाला खैराई संकुल केन्द्र शास. उमावि जरुआखेड़ा विकासखंड राहतगढ़, जिला सागर तथा दूसरी बहन माध्यमिक शिक्षक पद पर शासकीय माध्यमिक शाला सदगुवां संकुल केन्द्र शास. उमावि सदगुवां विकासखंड पथरिया जिला दमोह में कार्य कर रही थी। 27 सिंतबर 2022 से जिला शिक्षा अधिकारी दमोह को भेजकर रश्मि सोनी पर एफआइआर कराई थी।

नोटिस भेजा तो मारपीट की

इस मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा मनीष वर्मा ने बताया कि रश्मि सोनी को बर्खास्त कर दिया गया है और दूसरी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, शिकायत के बाद से वह गायब हैं। जेडी वर्मा ने बताया कि इसके बाद माध्यमिक शिक्षक एक महीने का वेतन कटाने के बाद स्कूल से अनुपस्थित हो गईं।

विभाग द्वारा उनके दमोह सहित अन्य पतों पर नोटिस भेजे। माध्यमिक शिक्षक रश्मि सोनी के पति दीपेंद्र रतले दमोह में निवास करते हैं। दीपेंद्र स्वयं शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। उनके यहां भी जब नोटिस तामील कराने के लिए भेजा तो उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट व अभद्र व्यवहार किया।

naidunia_image

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल भारी बारिश के आसार

रश्मि सोनी को बर्खास्त किया गया

एक ही नाम से दो बहनों द्वारा नौकरी करने के मामले की जांच के बाद दमोह में पदस्थ शिक्षिका रश्मि सोनी को बर्खास्त कर दिया गया है। दूसरी बहन सागर में प्राथमिक शिक्षक है। उस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्रवाई करते हैं। वे इस संबंध में बता पाएंगे। - मनीष वर्मा, संयुक्त संचालक शिक्षा, सागर संभाग

शिकायत आने के बाद से गायब

सागर के जरुआखेड़ा संकुल केंद्र के खैराई प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका रश्मि सोनी शिकायत सामने आने के बाद से ही गायब हैं। जांच समिति ने जांच के बाद उन पर मामला दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। वे अभी गायब है। बर्खास्त की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। -अरविंद जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, सागर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।