• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

पुलिस ने नाली में खुद चाकू रख किया जब्ती का नाटक, सीसीटीवी ने कोर्ट में खोली पोल, एसआई और कॉन्स्टेबल सस्पेंड

मध्य प्रदेश पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिससे हाई कोर्ट भी हैरान है। सागर जिले के मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अपराध में आरोपित ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:34:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:34:23 PM (IST)
पुलिस ने नाली में खुद चाकू रख किया जब्ती का नाटक, सीसीटीवी ने कोर्ट में खोली पोल, एसआई और कॉन्स्टेबल सस्पेंड
फर्जी जब्ती दिखाने वाले सागर के एसआई और आरक्षक निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने नाली में स्वयं चाकू रख किया जब्ती का नाटक
  2. फर्जी जब्ती दिखाने वाले सागर के एसआई और आरक्षक निलंबित
  3. सीसीटीवी फुटेज से पुलिसकर्मियों की पोल खुल गई है

विष्णु कुमार सोनी, नईदुनिया, सागर। मध्य प्रदेश पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिससे हाई कोर्ट भी हैरान है। पुलिस अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा। सागर जिले के मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अपराध में आरोपित की गिरफ्तारी के समय जिस चाकू की बरामदगी दिखाई, वह स्वयं नाली में रखा। बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई। इसकी पुलिसकर्मियों को भनक भी नहीं हुई। उन्हें भी तब पता लगा, जब कुछ दिन बाद जमानत पर छूटे आरोपित ने हाई कोर्ट के सामने सीसीटीवी के फुटेज रखे।

एसआई और कॉन्स्टेबल सस्पेंड

यह हरकत करने वाले उपनिरीक्षक व आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामला सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टौरी का है। प्रियांशु रजक की शिकायत पर पुलिस ने रज्जू उर्फ सुंदर साहू और उसके तीन स्वजन पर चाकू से जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की थी। रज्जू ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए घटना के समय बाघराज मंदिर में मौजूद होने के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए, लेकिन उसका नाम नहीं हटाया गया।


20 मई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और रिपोर्ट में उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू नाली से बरामद दिखाया। कुछ दिन बाद जमानत पर बाहर आए रज्जू ने एक दुकान के सीसीटीवी में बरामदगी के समय का फुटेज देखा तो उसमें साफ दिख रहा है कि एक आरक्षक दो आरोपितों को लेकर आता है।

उसके बाद उपनिरीक्षक अपने पास रखा चाकू नाली में डालते हैं, फिर आरक्षक से कैमरे में रिकॉर्ड करने को कहते हैं। आरोपितों का नाम पूछकर उनमें से एक से नाली में रखा चाकू निकलवाते हैं।

इसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों को चाकू के साथ ले जाती है। आरोपित रज्जू ने इस फुटेज के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया से जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विवेचक एसआइ लोकेश पटेल और आरक्षक दिनेश अहिरवार को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।