• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीना में विधायक के घर झंडा लगाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सर्वोदय चौराहे पर एकत्रित हुए और विधायक निर्मला सप्र के घर साईंधाम कॉलोनी जाने के लिए पैदल मार्च करते हुए निकले। प...और पढ़ें

By OP TamrakarEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 02:09:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Oct 2024 02:09:31 PM (IST)
बीना में विधायक के घर झंडा लगाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा
कांग्रेसियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार।

HighLights

  1. दलबदल पर विधायक निर्मला सप्रे के जवाब से गरमाई सियासत।
  2. निर्मला का कहना, उन्होंने न भाजपा ज्वाइन की, न कांग्रेस छोड़ी।
  3. कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक के घर पार्टी का झंडा लगाने चाहते थे।

नवदुनिया प्रतिनिधि, बीना (सागर)। विधायक निर्मला सप्रे के घर कांग्रेस का झंडा लगाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने आंबेडकर तिराहे पर रोक लिया। कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकलने का प्रयास किया। उन पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करते हुए उन्हें तितर-बितर कर दिया। बाद में कुछ कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस जीप में बिठाकर थाने ले गई।

दरअसल विधानसभा में विधायक निर्मला सप्रे द्वारा दलबदल को लेकर जो जवाब दिया गया है, उसके बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस के जवाब में दलबदल से इन्कार किया था। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और न ही कांग्रेस छोड़ी है। इसके बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सर्वोदय चौराहे पर एकत्रित हुए और विधायक के घर साईंधाम कॉलोनी जाने के लिए पैदल मार्च करते हुए निकले।


naidunia_image

रास्ते में आंबेडकर तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर जब विधायक निर्मला सप्रे के घर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इस पर भी जब कांग्रेसी नहीं माने, तब पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेस नेताओं को पुलिस गाड़ी में बैठाया और थाने ले गई।

naidunia_image

कांग्रेस नेता लगातार यह आरोप लगा रहे थे कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्मला सप्रे को विधायक बनाने में जी तोड़ मेहनत की और विधायक ने उनके साथ धोखा किया है।