• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर: बच्चे मोबाइल में खेल रहे थे गेम, अचानक क्लिक हुई अनजान लिंक और खाते से उड़ गए ₹9.84 लाख

सागर में बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजान लिंक क्लिक होने के बाद संयुक्त बैंक खाते से 9.84 लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया।

By Vishnu soniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 05:08:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 05:09:11 PM (IST)
सागर: बच्चे मोबाइल में खेल रहे थे गेम, अचानक क्लिक हुई अनजान लिंक और खाते से उड़ गए ₹9.84 लाख
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई।

HighLights

  1. बच्चों ने मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजान लिंक क्लिक कर दी
  2. संयुक्त बैंक खाते से 9.84 लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया
  3. खाते से चार बार दो-दो लाख और दो बार 92-92 हजार रुपये निकाले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मनोरमा कॉलोनी निवासी महिला के इंडसइंड बैंक के संयुक्त खाते से 9.84 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निकल गई। घटना उस समय हुई, जब महिला और उसके पति मंदिर गए थे और उनके बच्चे घर पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे।

पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्वाइंट खाते से गायब हुए पैसे

मनोरमा कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय विनीता जैन ने पति अमितोष जैन के साथ गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका इंडसइंड बैंक सिविल लाइन शाखा में संयुक्त खाता है।

17 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह पति के साथ मनोरमा जैन मंदिर गई थीं। दोनों अपना मोबाइल घर पर छोड़ गए थे। करीब 12:30 बजे वापस लौटे तो उनके बेटे और बेटी मोबाइल पर गेम खेल रहे थे।


मोबाइल वापस लेकर जब विनीता ने मैसेज देखे तो खाते से रकम निकलने के छह संदेश मिले। इनमें चार बार दो-दो लाख रुपये और दो बार 92-92 हजार रुपये निकाले गए थे।

इस तरह कुल 9 लाख 84 हजार रुपये खाते से कट गए। पति के मोबाइल पर भी राशि निकाले जाने के संदेश आए थे। इसके बाद दंपती ने तत्काल इंडसइंड बैंक की सिविल लाइन शाखा पहुंचकर खाता बंद कराया।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विनीता ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गोपालगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दरअसल मोबाइल पर कई तरह के झूठे कॉल या अन्य इंटरनेट मीडिया के माध्यम से साइबर ठग लोगों को तरह-तरह के बहाने या लालच लेकर अपना निशाना बनाते हैं। इसके लिए जागरुकता ही एकमात्र उपाय है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती फिर मुनाफे का झांसा, रायपुर में डॉक्टर से क्रिप्टो और USDT ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख की ठगी

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, बच्चों को भी समझाएं

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजान लिंक पर क्लिक करना जोखिम भरा हो सकता है। किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचना जरूरी है। बैंक खाते से संबंधित ओटीपी, पासवर्ड, कार्ड विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

बच्चों को मोबाइल देते समय भी उन्हें अनजान लिंक, पापअप और संदिग्ध वेबसाइट से दूर रहने के लिए समझाना चाहिए। यदि खाते से अनधिकृत रूप से रकम निकल जाए तो तत्काल बैंक को सूचना देकर खाता या संबंधित सुविधा बंद कराएं और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है।