• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनियंत्रित ट्रक ने रेलवे गेट तोड़ते हुए महिला को कुचला, तीन वाहनों को भी किया क्षतिग्रस्त

जरुआखेड़ा(नवदुनिया न्यूज)। सागर-बीना रोड रेलवे गेट नंबर 11 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बंद फाटक को तोड़ते हुए वहां खड़ी एक महिला को कुचलता हुआ एसयूवी से जा टकराया, हादसे में सागर निवासी महिला नफीसा (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि जिन वाहनों को ट्रक ने टक्कर म

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 04 Sep 2020 04:11:40 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2020 04:11:40 AM (IST)
अनियंत्रित ट्रक ने रेलवे गेट तोड़ते हुए महिला को कुचला, तीन वाहनों को भी किया क्षतिग्रस्त

जरुआखेड़ा(नवदुनिया न्यूज)। सागर-बीना रोड रेलवे गेट नंबर 11 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बंद फाटक को तोड़ते हुए वहां खड़ी एक महिला को कुचलता हुआ एसयूवी से जा टकराया, हादसे में सागर निवासी महिला नफीसा (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

गनीमत रही कि जिन वाहनों को ट्रक ने टक्कर मारी उनमें सवार लोग पहले ही उतरकर दूर भाग गए थे। ड्यूटी पर जा रहे गेटमैन खुरई निवासी संजय ने ट्रक को दूर से ही अनियंत्रित होकर आते देख चिल्लाना शुरू कर दिया था, जिसके बाद तुरंत ही एसयूवी और पिकअप में सवार लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे में गेटमैन की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान सागर बीना रोड पर लगभग 3 घंटे तक जाम लगा रहा। घटना की जानकारी जानकारी गेटमैन पुष्पेंद्र राजपूत के द्वारा स्टेशन पर दी गई, जहां से जानकारी संबंधित विभागों को दी गई। सूचना मिलने पर जरुवाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिह लोधी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, और उसके बाद सागर से रेल विभाग के अधिकारी एडीईएन, आरपीएफ, खुरई ग्रामीण थाना पुलिस, ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू की।


खुरई ग्रामीण पुलिस एएसआई मोतीलाल ने बताया कि घटना सुबह करीब 8ः45 बजे की है। सागर तरफ से ट्रक क्रमांक आरजे-14जीई-9655 आ रहा था जो अनियंत्रित होकर रेलवे गेट को तोड़ता हुआ वाहनों से जा टकराया, इस बीच ट्रक की चपेट में आने से सागर निवासी महिला नफीसा पत्नी सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत ये भी रही कि लाइन पर उस दौरान कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, वरना हादसा और भीषण रूप ले सकता था। दुर्घटना में मृत महिला अपने देवर शेख हसन के साथ खुरई की ओर जा रही थी। शेख हसन ने बताया कि मैं अपनी भाभी के साथ सागर से खुरई की ओर जा रहा था जहां रेलवे गेट बंद होने से मोटरसाइकिल को खड़ा कर गेट खुलने का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक को देखकर भाभी चिल्लाईं और भागने लगीं, लेकिन ट्रक की रफ्तार तेज होने से पिकअप वाहन को घसीटते हुआ दूसरी तरफ खड़ी एसयूवी एवं मोटरसाइकिल से टकरा गया, और भाभी को कुचल दिया, जिन की मौके पर ही मौत हो गई, मैं बाइक छोड़कर अलग हट गया था इसलिए बच गया। एसयूवी वाहन सवार बीना निवासी बिहारी लाल यादव ने बताया कि बीना से रीवा जा रहे थे जहां रेलवे गेट पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जहां हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, एसयूवी में 4 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।