Sagar Crime News: मकरोनिया से फिर पकड़ा सैक्स रैकेट, आठ महिलाओं के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sagar Crime News: पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर की छापेमार कार्रवाई।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 11 May 2023 07:38:57 PM (IST)
Updated Date: Thu, 11 May 2023 07:38:57 PM (IST)

Sagar Crime News: सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मकरोनिया क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह छापा मारकर एक सेक्स रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त आठ युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। इसमें चार महिलाएं पश्चिम बंगाल और चार सागर जिले की ही रहने वाली बताई जा रही है। वहीं पकड़े गए युवक सागर के गढ़ाकोटा निवासी है। पुलिस इन सभी से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से ेदेह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद गुरुवार दोपहर मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे की अगुवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जगेत सिंह, महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और स्थानीय पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दीनदयाल नगर रेलवे फाटक के पास, गौर नगर एवं 29 नंबर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान आठ लड़कियां और दो युवक पकड़ा। देह व्यापार कराते हुए 3 महिलाएं भी पकड़ी गई हैं। थाना प्रभारी एमके जगत ने बताया कि कुछ लड़कियां कोलकाता तरफ की है जो सागर देह व्यापार करने बुलाई गई थी। इसमें पकड़े गए युवकों के नाम राजेश कुमार और प्रीतम कुर्मी गढ़ाकोटा निवासी बताए जा रहे हैं। इन सभी पर देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसके पहले भी मकरोनिया में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
गौरतलब है कि इससे पहले भी मकरोनिया में ही सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। पुलिस ने बड़तूमा व दीनदयाल नगर से सेक्स रैकेट को पकड़ा था।