• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar Crime News: गर्मी के कारण रोने लगी बच्ची तो पिता ने गला दबाकर कर दी हत्या

शराब के नशे में सो रहा घनश्याम बच्ची के रोने पर नाराज हो गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 07:33:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jun 2024 07:58:22 PM (IST)
Sagar Crime News: गर्मी के कारण रोने लगी बच्ची तो पिता ने गला दबाकर कर दी हत्या
चनाटौरिया निवासी 24 वर्षीय आरती ने पुलिस ने बताया कि 24-25 मई की रात वह अपनी 3 साल की बच्ची लक्ष्मी और पति घनश्याम के साथ अपने घर में सोई हुई थी।

HighLights

  1. सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र का मामला
  2. गुपचुप कर दिया था अंतिम संस्कार
  3. पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर कराया पीएम

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर । रात में पति-पत्नी के बीच सो रही 3 साल की बच्ची गर्मी के कारण जब जोर-जोर से रोने लगी तो उसके पिता ने गला दबाकर उसे हमेशा के लिए सुला दिया। पत्नी को किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मासूम को गुपचुप दफना दिया गया।

3 साल की थी मासूम बच्ची

यह मामला सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनाटौरिया का है। चनाटौरिया निवासी 24 वर्षीय आरती ने पुलिस ने बताया कि 24-25 मई की रात वह अपनी 3 साल की बच्ची लक्ष्मी और पति घनश्याम के साथ अपने घर में सोई हुई थी। गर्मी के कारण बच्ची लक्ष्मी रात में रो रही थी।


नशे की हालत में था घनश्याम

शराब के नशे में सो रहा घनश्याम बच्ची के रोने पर नाराज हो गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरती का इस बात को लेकर अपने पति से विवाद भी हुआ लेकिन उसे पति ने धमकाकर चुप करा दिया। सुबह पति-पत्नी ने बगैर किसी को बताए अपने स्वजन और पड़ोसियों के साथ बच्ची के शव को जमीन में गाड़ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इसके बाद पत्नी आरती ने यह बात अपने पड़ोसी बसंत दांगी को बताई। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। एसडीएम विजय डेहरिया को भी सूचना दी गई। एसडीएम के समक्ष पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपित घनश्याम घटना के बाद से ही फरार है।