• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar Election Result 2019: सागर से BJP उम्मीदवार राज बहादुर सिंह जीते

Sagar Election Result 2019 Live Updates : सागर लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद का टिकट काटकर नए चेहरे को उतारा है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 22 May 2019 04:49:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 May 2019 01:22:25 AM (IST)
Sagar Election Result 2019: सागर से BJP उम्मीदवार राज बहादुर सिंह जीते

सागर। बुंदेलखंड की सागर लोकसभा सीट परभी भाजपा ने कब्जा जमाया। यहां से भाजपा उम्मीदवार राज बहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभु सिंह को 3 लाख 5 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया। जनता के विरोध को भांपते हुए भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद लक्ष्मीनारायण यादव का टिकट काटकर राज बहादुर सिंह को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने भी नए चेहरे प्रभु सिंह पर दांव चला था। यहां 12 मई को हुए मतदान में 65.63 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो 2014 में हुई वोटिंग 58.61 प्रतिशत से ज्यादा है।

सागर लोकसभा सीट का इतिहास

सागर लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार से भाजपा के सांसद चुने जाते रहे। इससे पहले कांग्रेस से ज्वालाप्रसाद ज्योतिषी, गोवा वीरांगना सहोद्रा बाई राय, नंदलाल चौधरी और आनंद अहिरवार चुने गए थे। इसके बाद वर्ष 1996 से लेकर वर्ष 2004 तक भाजपा से डॉ. वीरेंद्र कुमार लगातार चार बार सांसद चुने गए थे। वर्ष 2008 में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन में सागर आरक्षित सीट से सामान्य सीट बनी। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से भूपेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के असलम शेर खान को काफी मतों के अंतर से हराकर सागर संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। वर्ष 2014 के चुनाव में फिर भाजपा से लक्ष्मीनारायण यादव चुने गए।


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का यह था परिणाम

प्रत्याशी नाम, पार्टी, वोट मिले प्रतिशत

- लक्ष्मीनारायण यादव, भाजपा, 4 लाख 82 हजार 580, 54.10 प्रतिशत

- गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस वोट मिले 3 लाख 61 हजार 843 40.57 प्रतिशत

परिणाम- भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण यादव को 1 लाख 20 हजार 737 वोटों से जीत मिली थी।

naidunia_image