• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू कल आएंगे, 6 दिसंबर तक होगी राम कथा

खेल परिसर के बाजू वाले मैदान पर श्रीराम कथा की तैयारियां शुरू सागर। नवदुनिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू द्वारा 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक खे...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Mon, 27 Nov 2017 04:05:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Nov 2017 04:05:33 AM (IST)
राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू कल आएंगे, 6 दिसंबर तक होगी राम कथा

खेल परिसर के बाजू वाले मैदान पर श्रीराम कथा की तैयारियां शुरू

सागर। नवदुनिया प्रतिनिधि

राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू द्वारा 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर खेल परिसर के बाजू वाले मैदान पर पंडाल लगाने संबंधी कार्य शुरू हो गए हैं।

श्रीराम कथा प्रतिदिन दिनांक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी जिसका सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर किया जाएगा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्टी पं. प्रियेश उपाध्याय, मयंक वैद्य ने बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे से मोतीनगर चौराहा से राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली जाएगी। रैली मोतीनगर चौराहा से बड़ा बाजार तीन बत्ती, राधा तिराहा से होती हुई वापिस कटरा मस्जिद, भीतर बाजार, परकोटा से होती हुई कथा स्थल खेल परिसर पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि खेल परिसर मैदान पर आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सागर के मुख्य यजमान एसव्हीएन कॉलेज के संस्थापक प्रतिभा डॉ. अनिल तिवारी हैं।


बॉक्स खबर ...

संगीतमय महापुराण 29 से

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञा मंडल मकरोनिया में 5 दिवसीय संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा एवं 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी इंद्रपाल सिंह राय ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक कार्यक्रम में सैंकड़ों भक्तों के पहुंचने की संभावना है जिसके चलते यहां महायज्ञ में शामिल होने भक्तों के लिए अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

----------------

फाइल फोटो- 2611एसए 41 सागर। राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू