• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवरब्रिज पर खत्म नहीं हुई ट्रैफिक सिग्नल की खामी, बनी रहती है हादसे की आशंका

सागर। (नवदुनिया प्रतिनिधि)। खुरई रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल की खामी अभी भी खत्म नहीं हुई है। यहां ओवरब्रिज के ढलान पर ट्रैफिक ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 21 Dec 2020 06:20:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Dec 2020 06:20:29 PM (IST)
ओवरब्रिज पर खत्म नहीं हुई ट्रैफिक सिग्नल की खामी, बनी रहती है हादसे की आशंका

सागर। (नवदुनिया प्रतिनिधि)। खुरई रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल की खामी अभी भी खत्म नहीं हुई है। यहां ओवरब्रिज के ढलान पर ट्रैफिक सिग्नल लगा है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वहीं हादसे की आशंका बनी रहती है। ओवरब्रिज पर तीन दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक और क्रॉसिंग होने की वजह से यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। ओवरब्रिज के पास सिग्लन लगाने से पहले तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस व तकनीकी एक्सपर्ट घंटों तक मशक्कत करते रहे थे, लेकिन इसके बाद भी यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभी यह हैं हालात यह है कि ओवरब्रिज की क्रॉसिंग पर जगह की कमी और सीधी ढलाने के कारण खुरई रोड पर इंदिरा नेत्र चिकित्सालय के सामने लगातार हादसे की आशंका रहती है। ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन को स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन तब नजर आते हैं जब वे आमने-सामने आ जाते हैं। ढलान की वजह से वाहन की गति काबू न होने पर टक्कर हो जाती है। अत्यधिक हादसों के कारण इस जगह को ब्लैक स्पॉट के रूप में भी चिन्हित किया गया है।

अक्सर बंद रहते हैं सिग्नल

इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि ट्रैफिक एक्सपर्ट द्वारा सिग्नल लगाने के पहले सभी तरह की खामियां दूर करने का प्रयास किया गया, इसके बाद भी यहां व्यवस्था में सुधार नहीं आया। स्थिति यह है कि सिग्नल चालू होने के बाद भी यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। दिन में तो वैसे भी लोग जैसे-तैसे संभाल जाते हैं, लेकिन यहां रात के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही अधिक शुरू होती है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।


स्थिति में बहुत सुधार हुआ है

इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे का कहना है कि खुरई रोड और ओवरब्रिज के जोड़ पर तकनीकी खामी को देखते हुए सिग्नल लगाया गया है। इससे स्थिति में सुधार हुआ है। यहां तीनों मार्गों के ट्रैफिक को आगे बढ़ाने के लिए टाइमिंग भी निर्धारित की गई है। इससे वाहन एक-दूसरे के सामने नहीं आ पाते। इसके साथ ही तिराहे पर खुलने वाले सिंधी धर्मशाला मार्ग पर अलग से सिग्नल लगा है जो कि इस मार्ग से तिराहे पर सीधे आने वाले वाहनों को रोकता है। ओवरब्रिज, खुरई रोड और स्टेशन रोड पर क्रॉसिंग पर कुछ मीटर तक सड़क पर डिवाइडर लगाए गए है। इससे स्थिति नियंत्रित रहती है।