• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: खेत में बैठकर मोबाइल से लगा रहा था आईपीएल का सट्टा, आरोपित गिरफ्तार, 35 हजार नकद बरामद

खेत में मोबाइल पर सट्टा का अंक लिखते हुए बड़ा बाजार रविशंकर वार्ड निवासी 33 वर्षीय संजय उर्फ सोनू पिता आनंद बोहरे को पकड़ा।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 07:47:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 07:58:15 AM (IST)
Sagar News:  खेत में बैठकर मोबाइल से लगा रहा था आईपीएल का सट्टा, आरोपित गिरफ्तार, 35 हजार नकद बरामद

HighLights

  1. मोतीनगर पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खेलते आरोपित को किया गिरफ्तार
  2. आरोपित के पास से 35 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
  3. पुलिस के अनुसार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, सागर । मोतीनगर पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खेलते एक सटोरिए को पकड़ा है। आरोपित के पास से 35 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि खेत में मोबाइल पर सट्टा का अंक लिखते हुए बड़ा बाजार रविशंकर वार्ड निवासी 33 वर्षीय संजय उर्फ सोनू पिता आनंद बोहरे को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित से सट्टा खिलाने का लाइसेंस मांगा, जिसे वह नहीं दिखा पाया।

उसके पास से 35 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपित पर सट्टा एक्ट के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने झंडा चौक काकागंज वार्ड में अंक पर्ची से सट्टा खिलाते साहिल उर्फ बिट्टू पिता राजाराम कोरी को गिरफ्तार किया है।


इसके अलावा भगतसिंह वार्ड मरघटा के पास संत रविदास वार्ड निवासी छोटे पिता रघुनाथ अहिरवार को सट्टा खिलाते पकड़ा। उसके पास से सट्टा पर्ची और नकद रुपये बरामद हुए।