Sagar News: ओवरटेक करते समय बाइक सवार ट्राले के नीचे आए, दोनों की मौत
Sagar News: सागर- भोपाल मार्ग पर चौकी गांव के पास हुआ हादसा।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 04 Mar 2023 06:34:05 PM (IST)
Updated Date: Sat, 04 Mar 2023 06:44:54 PM (IST)

Sagar News: सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भोपाल-सागर मार्ग पर चौकी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। दोनों मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दोनों युवक बाहर के बताए जा रहे हैं। राहतगढ़ पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि सागा- भोपाल मार्ग पर सागर की ओर से आ रहे दो बाइक सवार सागर की ओर ही जा रहे ट्राले को ओवर टेक कर रहे थे। तभी सामने से एक कार आ गई। उससे बचने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों ट्राले के नीचे आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घायलों ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। यह हादसा बेरखेड़ी के पहले चौकी गांव के पास हुआ है। आरोपित ट्राला चालक मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों मृतक सतना जिले के बताए जा रहे हैं, जो जबलपुर में रहते थे। मृतक के मोबाइल पर आए फोन से उनके घर वालों को सूचना दी गई है। फिलहाल शाम तक दोनों मृतकों का नाम पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने दोनों शव को सुरक्षित रखवा दिया है। ट्राला दमोह का बताया जा रहा है।