• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: बीना के निवाड़ी गांव में जमीन विवाद पर भाई ने की भाई की लोहे की राड मारकर हत्या

खिमलासा थाना पुलिस की टीम खुरई अस्पताल गई और इस मामले की मर्ग कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी नितिन पाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्हों...और पढ़ें

By OP TamrakarEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 09:18:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Nov 2024 09:22:45 PM (IST)
Sagar News: बीना के निवाड़ी गांव में जमीन विवाद पर भाई ने की भाई की लोहे की राड मारकर हत्या
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दोनों भाइयों के बीच जमीन का पुराना विवाद है।
  2. घायल इंद्रभान की खुरई अस्पताल मौत हुई।
  3. मामले में पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी में बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की लोहे की राड से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मामला जांच में लिया है। हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है।

जानकारी अनुसार रगभान ठाकुर का अपने छोटे भाई इंद्रभान सिंह ठाकुर उम्र 38 वर्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर दोनों भाईयों में बातचीत हुई। बातचीत विवाद में बदल गई और रगभान ने अपने बेटे सूर्यभान सिंह ठाकुर के साथ मिलकर इंद्रभान पर लोहे की राड से हमला कर दिया।


गंभीर रूप से घायल इंद्रभान को उपचार के लिए खुरई अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर खिमलासा थाना पुलिस खुरई अस्पताल पहुंची और मर्ग कायमी कर मामला जांच में लिया। थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि मामला जमीन विवाद को लेकर हुआ है। खेत में दोनों भाईयों की आपस में बहस हुई और फिर उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

झगड़े में घायल छोटे भाई की मौत, आरोपित गिरफ्तार

रहली। मोहार वार्ड-15 में शराब के नशे में दो सगे भाइयों में हुए झगड़े में घायल हुए छोटे भाई को बीएमसी सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बड़े भाई पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेजा गया है।

थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया दिनेश लड़िया व उसका छोटा भाई संतोष लड़िया शराब के नशे की हालात में दोनों में विवाद हो गया। दिनेश ने संतोष पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया व उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपित दिनेश लड़िया पर हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया था न्यायालय ने जेल भेजा दिया।

चाचा-भतीजे ने देवर-भाभी को पीटा

रहली। अचलपुर ग्राम में गंदा पानी निकालने के विवाद पर चाचा, भतीजे ने देवर-भाभी की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार अंशू उर्फ अंशुमन राजपूत 20 अचलपुर ग्राम में घर पर किराने की दुकान किए है। अंशु शुक्रवार शाम 4 बजे घर आया तो घर के सामने परिवार का भाई राहुल राजपूत व चाचा रंजीत सिंह राजपूत भाभी शिवानी को नाली के पानी निकलने के विवाद पर से गालियां दे रहे थे।

अंशु व शिवानी ने गालियां देने से मना किया तो राहुल ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिसकी मुदानी अंशु के हाथ में लगी। भाभी शिवानी बीच बचाव करने लगी तो चाचा रंजीत ने उन्हें लात घूंसों से पीट दिया। पुलिस थाने में आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।