• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: लीकेज सिलिंडर में चाय बनाते समय लगी आग, ब्लास्ट से मकान ध्वस्त

परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए परिवार के सदस्यों को घर के बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 07:31:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 07:52:23 PM (IST)
Sagar News: लीकेज सिलिंडर में चाय बनाते समय लगी आग, ब्लास्ट से मकान ध्वस्त

Sagar News: सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शाहगढ़ के वार्ड नंबर 15 में शनिवार की दोपहर घर की रसोई में लीक हो रहा सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे रसोई की दीवार सहित घर की पूरी छप्पर उड़ गई। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन रसोई में रखा सारा सामान खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

दरअसल वार्ड नंबर 15 निवासी राकेश राय के घर में दोपहर के समय उनकी बेटी रसोई में चाय बनाने गई। जैसे ही उसने चूल्हे पर आग लगाई वैसे ही सिलिंडर के रेग्युलेटर में आग लग गई। लड़की ने किचन से भागते हुए दूसरे कमरे में बैठे माता-पिता को बताया। राकेश और उसकी पत्नी ने किचन में जाकर देखा तो वहां आग लगी थी। राकेश ने तुरंत घर से पत्नी और बच्चों को बाहर निकला और मोहल्ले वालों को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद रसोई में सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्टिंग से पूरा मोहल्ला दहल उठा। आसपास बने मकानों की दीवारें तक दरक गई। घर की दीवार और छप्पर धरासायी हो गई। आग से रसोई में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हाे गया। गनीमत से आग घर के दूसरे कमरों तक नहीं फैल पाई। करीब 15 मिनट बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची, जिसने रसोई में लगी आग को बुझाया। घर में रहने वाली मक्खन बाई ने बताया कि शनिवार को ही उसने नया सिलिंडर बुलवाया था। सिलिंडर से गैस रिस रही थी। जिसे उसने गंभीरता से नहीं लिया। गैस के उसी रिसाव से बगल में रखे चूल्हे में जब आग लगाई तो वह सिलेंडर तक जा पहुंची। बहरहाल इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए परिवार के सदस्यों को घर के बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।