• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News : पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

इस घटना में पति रस्सी टूटने से बच गया लेकिन उसकी हालत गंभीर है। दादी के पास दो बेटियां सो रही थीं, इसलिए बच गई।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Thu, 07 Nov 2019 07:19:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Nov 2019 07:51:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sagar News : पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

सागर। मोती नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी रेंगुवा में गुरुवार तड़के करीब पांच बजे एक व्यक्ति ने पहले पत्नी, अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी, फिर खुदकशी करने के लिए खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। लेकिन रस्सी टूटने से वह बच गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी दो जुड़वा बेटियां दादी के पास दूसरे मकान में सो रहीं थीं, जिससे उनकी जान बच गई।

ग्रामीण ने यह कदम क्यों उठाया इसकी कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड नोट भावावेश में लिखा गया प्रतीत होता है, मामले की जांच की जा रही है।


naidunia_image

ग्राम बम्होरी रेंगुवा में मनोज कु शवाहा (45), पत्नी पूनम (32), बेटी सोनम (9), संध्या, सुलेखा (7) और 5 माह की जिया के साथ रहता था। सामने के मकान में उसके माता-पिता और बड़े भाई परिवार सहित रहते हैं। दोनों भाई जमीन ठेके पर लेकर खेती के साथ-साथ मकानों में पुट्टी और पुताई का काम करते हैं।

naidunia_image

गुरुवार सुबह करीब छह बजे मनोज की पत्नी पूनम, बेटी सोनम और जिया मृत हालत में मिलीं, जबकि मनोज तड़पते हुए मिला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने बताया कि मनोज के गले पर रस्सी के निशान मिलने के साथ ही छत से टूटी हुई रस्सी लटकी मिली है। इससे लगता है कि मनोज ने पहले पत्नी, दो बेटियों की हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकशी करने की कोशिश की होगी। लेकिन रस्सी टूटने से वह बच गया।

Tikamgarh bus accident : झांसी जा रही बस ने ट्रक में टक्कर मारी, तीन की मौत, 32 घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।