• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar Wall Collapse: मंदिर परिसर से सटे जर्जर भवन की दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

मध्य प्रदेश में सागर जिले (Sagar News) के शाहपुर के हरदौल मंदिर परिसर में हुआ हादसा। सावन मास में मंदिर में बच्चे भी पार्थिव शिवलिंग बनाने पहुंचे थे। ...और पढ़ें

By Sanjay PandeyEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 04 Aug 2024 11:05:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Aug 2024 08:17:33 PM (IST)
Sagar Wall Collapse: मंदिर परिसर से सटे जर्जर भवन की दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
दीवार के मलबे को हटाते लोग। -नवदुनिया

HighLights

  1. हादसे के बाद शाहपुर गांव में पसरा मातम।
  2. स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का इलाज करने नहीं मिले डॉक्टर।
  3. मृतकों के स्वजन को 04 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा।

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर(Sagar News)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ।

रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई।


यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 08 से 15 साल के बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद, पुलिस व नगरवासी राहत कार्य में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे।

naidunia_image

इन बच्चों की हुई मौत

  1. ध्रुव पिता जगदीश यादव उम्र 12
  2. नितेश पिता कमलेश पटेल
  3. आशुतोष पिता मानसिंह प्रजापति उम्र 15 वर्ष
  4. प्रिंस पिता अशोक साहू 12 वर्ष
  5. पूर्व पिता फूल कुमार विश्वकर्मा 10 वर्ष
  6. दिव्यांश पिता निलेश साहू 10 वर्ष
  7. देवराय पिता गोविंद साहू 8 वर्ष
  8. वंश पिता यशवंत लोधी 10 वर्ष
  9. हेमंत पिता भूरा जोशी 10 साल

naidunia_image

पीएम मोदी ने जताया शोक

सागर जिले में दीवार गिरने से जान गंवाने वाले 9 बच्चों के परिजनों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। साथ ही PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक्स में कहा गया कि सागर में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें दुख को सहने की शक्ति दे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के स्वजन को 04-04 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना का ब्यौरा लिया और घायल बच्चों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

naidunia_image

बारिश नहीं झेल पाई दीवार

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बाजू में पचास साल पुरानी यह दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी इसे गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी वर्षा हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। ऐसे में कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है। मंदिर के पास स्थित भी मिट्टी की दीवार लगातार वर्षा में गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया।

naidunia_image

अस्पताल के बाहर भीड़, व्यवस्था न मिलने से लोग नाराज

हादसे के बाद लोग घायलों को लेकर शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। केवल एक कर्मचारी यहां मौजूद था। इसको लेकर क्षेत्रवालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार भी आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।

naidunia_image

अस्पताल के बाहर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़।