Sagar Railway News : एस्केलेटर में निकला धुंआ, जलने की गंद आने पर घबराए यात्री
Sagar Railway News : दुर्घटना की आशंका के चलते स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 06:28:26 PM (IST)
Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 10:01:22 PM (IST)

Sagar Railway News : बीना (नवदुनिया न्यूज)। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लगाए गए एस्केलेटर से शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वायर जलने की गंद आने के साथ धुंआ निकलने लगा। दुर्घटना की आशंका के चलते स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एस्केलेटर बंद कर फाल्ट ठीक कर करीब एक घंटे बाद एस्केलेटर चालू कर दिया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे एस्केलेटर में अजीब सी आवाज आ रही थी। इसके अलावा वायर जलने की गंद आने के साथ-साथ धुंआ निकलने लगा था। आग लगने की आशंका के चलते यात्री घबरा गए थे। यात्रियों ने एस्केलेटर से आना जाना बंद कर दिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने रेलवे अधिकारियों को स्थिति के बारे में बताया। एस्केलेटर से धुंआ निकलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एस्केलेटर बंद कर पता किया कि किस कारण से धुंआ निकल रहा था। इलेक्ट्रिकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एस्केलेटर सुबह से चालू था। इसके चलते बेयरिंग हीट हो गए था। जिससे एस्केलेटर रगड़ कर चल रहा था। बेयरिंग फ्री न होने के कारण जलने की गंद आने लगी थी। टेक्निकल टीम ने बेयरिंग बदलकर एस्केलेटर दोबारा चालू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि न तो शाट सर्किट हुआ और न धुंआ निकला था। गंद आने के कारण ऐसा लग रहा था जैसे वायरिंग जल रही हो। बेयरिंग बदल कर एस्केलेटर दोबारा चालू कर दिया गया है।