• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

दोनों भाई स्वजन के संग मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बारात रवानगी से पूर्व नहाने के लिए सुनार नदी पर गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और...और पढ़ें

By OP TamrakarEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 04:13:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 04:13:35 PM (IST)
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत
डूबने से मौत। (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. बीना के रहने वाले थे दोनों युवक।
  2. मौसी के यहां शादी में आए थे।
  3. पीएम के बाद स्वजन को सौंपे शव।

नवदुनिया प्रतिनिधि, देवरी कलां (सागर)। केसली थाना क्षेत्र में रविवार के सुबह एक हृदय विदारक घटना घटित होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल केसली में एक मुस्लिम परिवार में बारात जाने के तैयारी चल रही थी। उसी दौरान नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। यह दोनों भाई अपनी मौसी के परिवार में हो रही शादी में शामिल होने केसली आए थे। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए

केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल बताया कि इलाके में रहने वाले गुड्डू खान के परिवार में शादी है। रविवार को सुबह बारात जाने की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग बारात रवानगी की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान कुछ रिश्तेदार नहाने के लिए नदी के घाट पर गए थे। सुनार नदी में नहाने के दौरान बीना निवासी अल्ताफ (19 साल) तथा तय्यब (22 साल) पिता अब्दुल सईद गहरे पानी में चले गए और डूब गए।


naidunia_image

सूचना मिलने पर केसली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से दोनों पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शव कों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए।

एक दिन पहले भी डूबा था युवक

केसली थाना क्षेत्र में ही घाना पलोह के तालाब में एक दिन पहले ही एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि घाना पलोह निवासी रामेश्वर पिता पूरन लोधी उम्र 22 साल दोपहर करीब 3:00 बजे तालाब में सिंचाई पंप के तार लगाने के लिए गया था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह तालाब के पानी में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम बुलाकर शव को तालाब से बाहर निकाला।