• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक नाबालिग गंभीर

ग्राम हड़कलखाती निवासी तीनों शख्स खिमलासा में मकान में पुट्टी का काम कर रहे थे। वहां से लौटते वक्त बेलई तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार द...और पढ़ें

By OP TamrakarEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 01:26:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Nov 2024 01:26:16 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक नाबालिग गंभीर
बीना में अस्पताल के बाहर खड़ी पुलिस।

HighLights

  1. बेलई तिराहे पर हुआ हादसा।
  2. एक बाइक पर सवार थे तीनों।
  3. टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश।

नवदुनिया प्रतिनिधि, बीना (सागर) Road Accident: सोमवार रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों खिमलासा से काम करके बाइक पर वापस लौट रहे थे। बेलई तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज रैफर किया गया है।

यह है घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार ग्राम हड़कलखाती निवासी अनुराग पिता बालकिशन कुशवाहा उम्र 20 वर्ष, रोहित लोधी पिता देशराज लोधी उम्र 25 वर्ष तथा हर्षित पिता देवेंद्र कुशवाहा उम्र 17 वर्ष, तीनों खिमलासा में मकान में पुट्टी का काम कर रहे थे। दो दिन से रोजाना यह खिमलासा जाते और शाम को वापस अपने घर आ जाते थे।


सोमवार की देर रात तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे, बेलई तिराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में यह आ गए। जिससे अनुराग तथा रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल को डायल-100 की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर रैफर कर दिया गया।

दोनों मृतकों के शवों को मर्चुरी में रखवाया गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसा कैसे हुआ, इसकी सही जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं लग सकी है।