सागर-झांसी फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत; हाइवे पर बढ़ा तनाव
बांदरी थाना क्षेत्र के सागर-झांसी फोरलेन नेशनल हाइवे 44 पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार यादव ढावा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। इस हादसे मे...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 04:24:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 04:29:33 PM (IST)
बांदरी के पास फोरलेन पर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नईदुनिया।HighLights
- सागर-झांसी फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
- हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा
- पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की, मृतकों की पहचान हो गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर/बांदरी। सागर-झांसी फोरलेन नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बांदरी थाना क्षेत्र स्थित यादव ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने खुलवाया रास्ता
हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सागर की ओर से आ रहे थे बाइक सवार
मृतकों की पहचान बाबू पिता पंचम अहिरवार निवासी ग्राम सेवन व चतुर पिता दरयाब अहिरवार निवासी ग्राम सेमरा लहरिया, नरयावली के रूप में हुई है। बताया गया है कि यह दोनों बाइक सवार मोटर साइकिल से सागर से आ रहे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।