• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

चौथी क्लास की मार्कशीट देख आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को आई बचपन की याद, स्कूल देखने आ गए सतना

जनरल उपेंद्र द्विवेदी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कक्षा चार में अध्ययनरत रहे। कक्षा चार की अंकसूची मिलने के बाद उनके मन में विद्यालय देखने की इच्छ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 11:44:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 12:02:11 PM (IST)
चौथी क्लास की मार्कशीट देख आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को आई बचपन की याद, स्कूल देखने आ गए सतना
सतना स्थित सरस्वरी शिशु मंदिर और थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की कक्षा चौथी की अंकसूची।

HighLights

  1. 54 वर्ष बाद पहुंचे सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे, जहां कक्षा चार तक पढ़ाई की थी।
  2. सहयोगी ब्रिगेडियर से पता कराकर विद्यालय प्रबंधन से जताई विद्यालय देखने की इच्छा।
  3. जनरल ने संपूर्ण जानकारी का पता लगाने के लिए कक्षा चौथी की अंकूसची भी भेजी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई। कुछ दिन पूर्व कक्षा चार की उनकी अंकसूची उनके सामने आई तो उन्होंने विद्यालय को देखने की इच्छा जताई। इसके बाद गत एक नवंबर को वह सतना पहुंचे।

जनरल द्विवेदी अपनी बहन के साथ वर्ष 1971-72 के शिक्षण सत्र में इस विद्यालय में कक्षा चार के विद्यार्थी थे। बता दें कि वह सतना जिले के रहने वाले हैं और उनके स्वजन समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उन्होंने कक्षा चार की अपनी अंकसूची इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी की है। वह करीब 54 वर्ष बाद विद्यालय पहुंचे।


ब्रिगेडियर को फोन कर पता लगाया

naidunia_image

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने बताया कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी हमारे विद्यालय में कक्षा चार में अध्ययनरत रहे। मुझे बताया गया कि कक्षा चार की अंकसूची मिलने के बाद उनके मन में विद्यालय देखने की इच्छा जागी तो थल सेनाध्यक्ष ने एक ब्रिगेडियर को फोन लगाकर विद्यालय के बारे में पता कराया।

जब ब्रिगेडियर ने विद्यालय संबंधी पूरी जानकारी उनको उपलब्ध कराई तो उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से यहां आने की इच्छा जताई। माहेश्वरी बताते हैं कि जनरल द्विवेदी हवाई पट्टी के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते थे। इसे अपने गृह जिले से लगाव ही कहें कि बचपन की याद उन्हें यहां खींच लाई। जनरल द्विवेदी ने स्कूल की संपूर्ण जानकारी का पता लगाने के लिए कक्षा चौथी की अंकूसची भी विद्यालय भेजी। इसके बाद उसकी जांच करने में सभी प्रमाणपत्र विद्यालय के रिकार्ड में मौजूद मिले।