• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में सूट-बूट में आए बाइक सवारों ने एसडीएम बंगले के सामने नायब तहसीलदार की पत्नी को लूटा

सतना के नागौद में एसडीएम बंगले के सामने नायब तहसीलदार की पत्नी विनीता मांझी से दिनदहाड़े लूट हो गई। सूट-बूट पहने बाइक सवार बदमाशों पर उन्हें सम्मोहित ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 11:45:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 11:49:22 AM (IST)
सतना में सूट-बूट में आए बाइक सवारों ने एसडीएम बंगले के सामने नायब तहसीलदार की पत्नी को लूटा
नायब तहसीलदार की पत्नी विनीता मांझी जिनके साथ लूट की वारदात हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में एसडीएम बंगले के सामने ही दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात हो गई। नायब तहसीलदार राजेंद्र मांझी की पत्नी विनीता मांझी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी सूट-बूट पहने बाइक सवार बदमाशों ने सम्मोहन कर उनके कान की बाली, नथनी और मंगलसूत्र समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुबह 6:25 पर हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, विनीता मांझी प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। जैसे ही वे एसडीएम बंगले के सामने पहुंचीं, तभी स्टाइलिश कपड़े पहने दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान युवकों ने पत्ता मांगने के बहाने कुछ डाल दिया। इसके बाद विनीता सम्मोहन की अवस्था में आ गईं। मौका देखकर बदमाश उनके गहने झटककर चलते बने। होश आने पर जब विनीता को एहसास हुआ तो गहने गायब थे।


naidunia_image

चश्मदीद ने भी देखी वारदात

घटनास्थल पर सफाई कर रही महिला स्वीपर ने भी बदमाशों को जाते हुए देखा। उनके मुताबिक, पास आने पर तेज खुशबू महसूस हो रही थी। जब उन्होंने पीड़िता से कुछ पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें झाड़-फूंक का मामला लगा और वह वहां से चली गईं।

पुलिस को देर से खबर लगी

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंट्रोल रूम सतना को सोशल मीडिया से घटना की भनक लगी, जबकि नागौद थाने को इसकी जानकारी तक नहीं थी। शुरुआत में पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया, लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने विनीता मांझी से पूछताछ की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

4 माह पहले भी हुई थी वारदात

गौरतलब है कि नागौद में चार माह पहले भी इसी तरह की लूट स्टेट बैंक के सामने हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।