• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश के इस पुलिस थाने में होती है 9 सिर वाले रावण की पूजा, 300 साल पुरानी मूर्ति को रखा गया सुरक्षित

सतना जिले के कोठी पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखा गया है। इसकी लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 22 फीट है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 04:10:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 04:10:18 PM (IST)
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश के इस पुलिस थाने में होती है 9 सिर वाले रावण की पूजा, 300 साल पुरानी मूर्ति को रखा गया सुरक्षित
सतना के कोठी थाने में होती है पूजा , फाइल फोटो

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 9 सिर वाले रावण की पूजा
  2. सतना के कोठी थाने में होती है पूजा
  3. 300 सालों से सुरक्षित रखी गई मूर्ति

डिजिटल डेस्क, सतना। देशभर में विजयादशमी की धूम है और जगह-जगह रावण का दहन किया जा रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश की एक जगह पर दशहरा के दिन रावण का दहन नहीं होता है बल्कि पूजा की जाता है।

जिस मूर्ति की पूजा की जाती है वह 300 साल पुरानी है। इस मूर्ति को सतना जिले के कोठी पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखा गया है। इसकी लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 22 फीट है। पुलिस टीम इसकी लगातार निगरानी करती है।

पुजारी परिवार कर रहा पीढ़ी दर पीढ़ी पूजा

बता दें कि, मूर्ति को बीते दो दशक से पुलिस स्टेशन के अंदर सुरक्षित रखा गया है। यहां लोग रावण को जलाने के लिए नहीं, बल्कि उसका आशीर्वाद पाने के लिए आते हैं। एक पुजारी परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इसकी पूजा करता है।


यह भी पढ़ें- 'मिशन 2028-29' में जुटी बीजेपी, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी स्मृति ईरानी, विधायकों और सांसदों के साथ होगा मंथन

9 सिरों वाला रावण

आमतौर पर रावण को दशानन इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि रावण के 10 सिर थे। लेकिन, पुलिस थाने में रखी इस मूर्ति में 9 सिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रावण ने अपना एक सिर भगवान को समर्पित कर दिया था, यही वजह है कि रावण का अनोखा रूप बना और जिसकी लोग पूजा करते हैं।

स्थानीय शासकों ने बनाई थी मूर्ति

दशहरा पर मूर्ति की पूजा करने वाले पुजारी रमेश मिश्रा का कहना है कि, यह मूर्ति लगभग 300 साल पहले स्थानीय शासकों ने बनवाई थी। मेरे पूर्वज कोठी के शासकों के दरबार में राजपुरोहित थे और तब से ही वे इस मूर्ति की पूजा करते आ रहे हैं।

मुझे अपने पूर्वजों की कम से कम चार पीढ़ियां याद हैं, जिन्होंने यहां पूजा-पाठ किया है। मेरे पिता, दादा और परदादा ने दशहरा के दिन इसकी पूजा की थी, और अब मैं इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।

यह भी पढ़ें- रायपुर- कुरूद और रायपुर-रावघाट के लिए आज से मिलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी