• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में फसल बचाने की कोशिश में बुजुर्ग किसान जिंदा जले, अरहर की पूरी फसल राख

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों का पता लगाया ज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 09:25:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 09:28:41 PM (IST)
सतना में फसल बचाने की कोशिश में बुजुर्ग किसान जिंदा जले, अरहर की पूरी फसल राख
घटना के बाद मौके जमा ग्रामीण।

HighLights

  1. मेहनत की कमाई बचाते-बचाते गई जान, गांव में शोक की लहर।
  2. मेहनत की फसल को जलता देख किसान आग बुझाने में जुट गए।
  3. तेज लपटों के कारण वे आग में घिर गए। बाहर नहीं निकल सके।

सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकोट गांव में एक मर्मांतक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अरहर की फसल में लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिश में 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान मुरलिया यादव की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पूरी फसल भी राख में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि अपनी मेहनत की फसल को जलता देख बुजुर्ग किसान उसे बचाने के लिए आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तेज लपटों और हवा के कारण वे आग में घिर गए और बाहर नहीं निकल सके।


मौके पर ही उनकी जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फसल में अचानक लगी आग

इस विषय में बरौंधा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकोट गांव निवासी 80 वर्षीय किसान मुरलिया यादव अपने खेत-खलिहान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से अरहर की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत के बड़े हिस्से को अपनी चपट में ले लिया।