• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में आंगन में खेल रहा चार साल का बच्‍चा खुले सेप्टिक टैंक में गिरा, घर वाले नहीं जान पाए

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और खुले सेप्टिक टैंक से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 07:23:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 07:23:48 PM (IST)
मैहर में आंगन में खेल रहा चार साल का बच्‍चा खुले सेप्टिक टैंक में गिरा, घर वाले नहीं जान पाए
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

HighLights

  1. परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे
  2. बिगड़ी हालत के के कारण नहीं बचा पाए
  3. पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के परसोखा गांव में घर के पास खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के दौरान घर के सदस्‍य अपने काम निपटाने में लगे रहे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्‍चे की पहचान अंश चौधरी (4) पिता प्रकाश चौधरी, निवासी वार्ड नंबर 23 परसोखा के रूप में हुई है।

टैंक में पानी भरा हुआ था

अंश गुरुवार शाम घर के पास था। इसी दौरान वह खुले सेप्टिक टैंक में जा गिरा। टैंक में पानी भरा हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में रखवाया है।

विभिन्‍न पहलुओं की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और खुले सेप्टिक टैंक से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।