• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर के मां शारदा देवी मंदिर की सीढ़ियों में दिखा तेंदुआ, कुत्ते का पीछा करते पहुंचा

मां शारदा देवी मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की मौजूदगी ने एक बार फिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तेंदुए से जुड़े कई वीडियो भ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 06:00:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 06:00:12 PM (IST)
मैहर के मां शारदा देवी मंदिर की सीढ़ियों में दिखा तेंदुआ, कुत्ते का पीछा करते पहुंचा
मैहर माता मंदिर की सीढियों पर कुत्ते के पीछे पहुंचा तेंदुआ। सौजन्‍य सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. छह महीने से मादा तेंदुआ और दो शावकों की मौजूदगी
  2. सीढ़ी मार्ग, सड़क और रोपवे के आसपास तेंदुए दिखा
  3. वहां पहुंचा, जहां से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। बीती रात एक तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए मंदिर के सीढ़ी मार्ग के पास तक पहुंच गया। जिस समय तेंदुआ सीढ़ियों के नजदीक पहुंचा, उस समय श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी। हालांकि सीढ़ियों के किनारे लगी सुरक्षा जाली तेंदुए और श्रद्धालुओं के बीच अवरोध बनी रही, जिससे किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए सीढ़ी मार्ग के उस हिस्से तक पहुंच गया था, जहां से श्रद्धालुओं का लगातार आवागमन होता है। तेंदुए को देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र की ओर चला गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


छह महीने से मादा तेंदुआ और दो शावकों की मौजूदगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक मादा तेंदुआ पिछले छह महीने से अधिक समय से अपने दो शावकों के साथ त्रिकूट पहाड़ी क्षेत्र में देखी जा रही है। इससे पहले भी सीढ़ी मार्ग, सड़क और रोपवे के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी सामने आती रही है।

रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं

मां शारदा मंदिर त्रिकूट पर्वत पर स्थित होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों के साथ सड़क मार्ग और रोपवे का भी उपयोग किया जाता है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे में मानव आवाजाही वाले क्षेत्र के आसपास तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गणेश पांडाल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने पुलिस से की जांच की मांग