• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में किराना दुकान में बेच रहा था शराब, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं

महिलाओं के मुताबिक दुकान के पास ही एचटीसी स्कूल है, जहां छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। वहीं अंबेडकर स्कूल के पास काली मां का मंदिर भी स्थित है। आरोप है कि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 05:31:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 05:31:11 PM (IST)
सतना में किराना दुकान में बेच रहा था शराब, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं
बारिश में छाता लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान खड़ीं महिलाएं। नईदुनिया

HighLights

  1. दुकान बंद कराने को लेकर हंगामा किया
  2. महिलाओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया
  3. दुकान में काफी मात्रा में शराब मिली है

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 की कृपालपुर पुरेनिहा बस्ती में शुक्रवार को अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर किराना दुकान पर पहुंचीं और दुकान बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

हंगामे के बाद प्रशासन ने दुकान बंद करा दी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान की जांच की गई, जहां काफी मात्रा में शराब मिलने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने दुकान बंद करा दी।

कई साल से शराब बेचने का आरोप

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि शिवकुमार उर्फ बेटू चौधरी किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब बेच रहा था। महिलाओं का कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई थी। शुक्रवार को महिलाओं ने एकजुट होकर दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।


महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को रास्ते से निकलने में परेशानी

महिलाओं के मुताबिक दुकान के पास ही एचटीसी स्कूल है, जहां छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। वहीं अंबेडकर स्कूल के पास काली मां का मंदिर भी स्थित है। आरोप है कि दुकान से शराब मिलने के कारण आसपास अक्सर नशे में लोगों की भीड़ रहती है। गाली-गलौज और विवाद के कारण महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को रास्ते से निकलने में परेशानी होती है।

महिलाएं पहुंचीं तो प्रशासन भी पहुंचा

प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में किराना दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान शराब मिलने के बाद दुकान बंद करा दी गई। हालांकि, अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दुकान संचालक शिवकुमार वहां से चला गया था।

आबकारी एक्ट में कार्रवाई

पुलिस और आबकारी विभाग ने शिवकुमार चौधरी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार शराब की बरामदगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सड़क पर चलती स्कूटर में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान