
फिरोज खान, सतना। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ परियोजना प्रबंधक उपेंद्र मिश्रा को लोकायुक्त रीवा की टीम ने विभाग के ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार उपेंद्र मिश्रा ने विभाग के ठेकेदार देवेंद्र सिंह से निर्माण कार्यों के बिल पास कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार श्री सिंह ने लोकायुक्त रीवा से कर दी।
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने सतना सर्किट हाउस में दबिश देकर आरोपी परियोजना प्रबंधक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।