• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर धाम में नवरात्रि के दूसरे दिन मां शारदा का हुआ अलौकिक श्रृंगार, प्रधान पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की महाआरती

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आज माता रानी का अद्भुत और अलौकिक श्रृंगार किया गया। मां शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के सा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 07:36:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 07:36:48 AM (IST)
मैहर धाम में नवरात्रि के दूसरे दिन मां शारदा का हुआ अलौकिक श्रृंगार, प्रधान पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की महाआरती
मैहर धाम में नवरात्रि के दूसरे दिन मां शारदा का हुआ अलौकिक श्रृंगार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां शारदा का विशेष श्रृंगार हुआ।
  2. प्रधान पुजारी पवन पांडे ने वैदिक मंत्रों से महाआरती संपन्न कराई।
  3. माता के दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान जगत जननी मां शारदा के दरबार में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आज माता रानी का अद्भुत और अलौकिक श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह मां शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडे (दाऊ सरकार) ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जगत जननी की महाआरती संपन्न कराई।

इस अवसर पर माता के दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंदिर प्रांगण माता के जयकारों से गूंज उठा। नवरात्रि के चलते त्रिकूट पर्वत पर देश के कोने-कोने से भक्त पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे सभी को सुगमता से मां शारदा के दर्शन प्राप्त हो सकें।