• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर का होगा कायाकल्प... ₹256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने रखी 'मां शारदा लोक' की आधारशिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और नौ करोड़ की लागत से मां शारदा लोक के ...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 10:47:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 07:29:19 AM (IST)
मैहर का होगा कायाकल्प... ₹256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने रखी 'मां शारदा लोक' की आधारशिला
मैहर का होगा कायाकल्प... ₹256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

HighLights

  1. 9 करोड़ की लागत से मां शारदा लोक के प्रथम चरण का भूमिपूजन
  2. लाड़ली बहनों के खातों में रक्षाबंधन शगुन सहित ₹2148 करोड़ ट्रांसफर
  3. मैहर में 256 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और नौ करोड़ की लागत से मां शारदा लोक के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा की पावन नगरी मैहर देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

मां शारदा लोक के निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगारों का सृजन होगा और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 39वीं किस्त और रक्षाबंधन के विशेष शगुन (250 रुपये) के रूप में 2,148 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से बैंक खातों में अंतरित किए।


माताओं-बहनों के लिए दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब दिया

उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की माताओं-बहनों के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। भारत आज इतना सक्षम है कि दुश्मन को सीमा पर ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमा पार उसके घर में घुसकर भी जवाब देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बहन-बेटियों का मान-सम्मान और इनका आर्थिक सशक्तीकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार ने अगले पांच साल तक लाड़ली बहनों को राशि देने का निर्णय कैबिनेट में लिया है।

धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और नशे के खिलाफ अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन के महाकाल लोक के बाद प्रदेशभर में देवस्थानों के विकास का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम वन गमन पथ, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की धारा को अविरल रखने और विकास कार्यों के लिए तीन हजार करोड़ के कार्य मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माओवाद के खात्मे के बाद अब नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है।

राज्य सरकार ने 19 धार्मिक स्थानों पर शराब दुकानें बंद की हैं। भावी पीढ़ियों को नशे से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

बाघ कॉरिडोर में मैहर-सतना जिले को भी शामिल करने की मांग

सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सीएम डॉ. यादव ने पहली बार जनसमस्या निवारण के लिए हर शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को दूर करने की पहल की है। रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को सौगात मिली है। बरगी नहर का कार्य तेजी से पूरा हुआ है। बाणसागर में इंडियन नेवी ने ट्रेनिंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। सभी प्रयासों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना।

मैहर के मां शारदा लोक में होंगे ये काम

  • 09 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण में मां शारदा लोक निर्माण होगा।
  • 25 करोड़ की लागत से मैहर में आधुनिक स्टेडियम बनेगा।
  • 5000 गोवंश क्षमता की गोशाला बनेगी।
  • सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा।
  • 256 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ।
  • परिक्रमा पथ, पाथ-वे, वेटिंग हॉल, टॉयलेट, पेयजल की सुविधाएं, तार फेसिंग, ब्लॉक निर्माण सहित अन्य विकास कार्य होंगे।
  • होटल, टैक्सी सेवाएं, टूरिस्ट गाइड आदि के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजन होंगे।
  • मैहर के आसपास होम-स्टे योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP के 9.26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत... बिल में मिली 20% तक छूट, ऐसे उठाएं फायदा