MP News: पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, अपराधी पकड़ने गई टीम पर टूटी भीड़, थाना प्रभारी समेत आरक्षक घायल
पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में बुधवार की देर शाम अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में थ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 09:22:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 09:43:57 PM (IST)
पुलिस पर अपराधियों ने किया हमला।HighLights
- धरमपुर (पन्ना) में बिरला अस्पताल में भर्ती हालत अब सामान्य।
- पुलिस टीम वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी।
- उसी समय अचानक ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि पन्ना, सतना। पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजना धर्मपुर में बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया एवं आरक्षक रामनारायन कुशवाहा पर हुआ प्राण घातक हमला। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अपने साथियों के साथ गांव में आरोपी को पकड़े अपनी टीम के साथ गये हुए थे।
पुलिस टीम जैसे ही गांव पहुँची आरोपियों से उनका विवाद सुरु हों गया आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उन पर प्राण घातक हमला कर दिया। आरोपियों ने थाना प्रभारी ओर आरक्षक को अपने कब्जे में ले लिए ओर अन्य पुलिस कर्मी अपने हथियार छोड़ गांव से जान बचा कर भागे ओर पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी।
![naidunia_image]()
इसके बाद पुलिस अधीक्षक से लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुँची ओर थाना प्रभारी ओर आरक्षक को इलाज के लिए सतना के बिड़ला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी के ऊपर सिर पर चोट बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है । सभी आला अधिकारी बृजपुर थाने में मौजूद है।
![naidunia_image]()
“थाना प्रभारी महेंद्र सिंह एवं एक आरक्षक को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।”
हरिशंकर मिश्रा, PRO, बिरला अस्पताल