• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Politics: जीतू पटवारी बोले, शिवराज से बदला ले रहे सीएम मोहन यादव

MP Politics: जीतू पटवारी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि चुनाव में चेहरा शिवराज सिंह का दिखाया गया और बाद में शादी मोहन यादव की कर दी ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 10:27:47 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 11:18:38 AM (IST)
MP Politics: जीतू पटवारी बोले, शिवराज से बदला ले रहे सीएम मोहन यादव
जनसेवा संकल्प सम्मेलन में जीतू पटवारी।

HighLights

  1. जिन अधिकारियों को शिवराज ने तैनात किया था, सीएम उन्हें हटा रहे हैं।
  2. 450 में सिलेंडर और हर घर को रोजगार दें।
  3. सतना में आयोजित सभा में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी।

MP Politics: नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को सतना पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं। जिन अधिकारियों को शिवराज ने तैनात किया था, उन्हें हटा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है और ये मुख्यमंत्री का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि कि जिस मोदी गारंटी को रामायण और गीता के समान बताकर जनता से वादे किए गए हैं, उन्हें सरकार पूरा करे। लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए महीना, किसानों को प्रति क्विंटल धान के 3100 रुपए, 450 में सिलेंडर और हर घर को रोजगार दें। वे बीटीआइ मैदान में पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।


naidunia_image

चेहरा शिवराज का दिखाया

जीतू पटवारी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि चुनाव में चेहरा शिवराज सिंह का दिखाया गया और बाद में शादी मोहन यादव की कर दी गई। यह तरीका अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि जो कहो, वो कभी करो मत।

जीतू ने कहा कि सरकार बने एक माह दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक घोषणाओं की तरफ एक भी कदम बढ़ता नहीं दिखा है। भाजपा घोषणाएं पूरी करे, वरना विपक्ष सरकार को जगाने का काम करेगी।

प्रदेश के किसानों और बहनों के साथ जो वादे किए गए थे, वचन पत्र जारी कर "मोदी की गारंटी" दी गई थी। लेकिन सरकार ने एक भी वादे पर अमल नहीं किया है।

📍 सतना pic.twitter.com/9yhBciIWWJ

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 6, 2024