• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में स्नैपचैट पर दोस्ती कर नाबालिग को भेजे अश्लील संदेश, धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिग ने आपत्तिजनक संदेशों पर युवक को फटकार लगाई और बातचीत बंद कर संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद भी आरोपित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस के मुताबिक संप...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 05:24:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 05:24:45 PM (IST)
सतना में स्नैपचैट पर दोस्ती कर नाबालिग को भेजे अश्लील संदेश, धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर संदेशों के जरिए बातचीत हुई थी
  2. प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की
  3. रामपुर बाघेलान पुलिस ने उत्तर प्रदेश में दबिश दी

नईदुनिया प्रतिनि‍धि, सतना। सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग छात्रा से पहचान के बाद उसे आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उत्तर प्रदेश में दबिश दी और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

चित्रकूट धाम, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है युवक

पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा की पहचान स्नैपचैट के माध्यम से कपिल कुमार पटेल (21) से हुई थी, जो सेमरिया-जगन्नाथ, थाना कर्वी-कोतवाली, चित्रकूट धाम, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर संदेशों के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि बाद में युवक ने छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया।


संपर्क खत्म होने के बाद वधमकी भरे संदेश भेजे

नाबालिग ने आपत्तिजनक संदेशों पर युवक को फटकार लगाई और बातचीत बंद कर संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद भी आरोपित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस के मुताबिक संपर्क खत्म होने के बाद वह छात्रा को धमकी भरे संदेश भेजकर परेशान करने लगा।

प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की

लगातार आ रहे संदेशों से परेशान नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ रामपुर बाघेलान थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया

उसकी लोकेशन और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश दी और कपिल कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों से अभद्रता कर हंगामा रहा था, जीआरपी ने युवक को दबोचा