
सतना। मैहर ब्लाक के नरौरा गांव में उल्टी दस्त से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन मरीजों को गंभीर हालत में मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गिरजा पत्नी कृपाल भुमियां 55 वर्ष को उल्टी दस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार देर रात उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची डॉक्टरों की टीम ने डायरिया प्रभावित तीन मरीज मंगा पिता बलई भुमियां 60 वर्ष, संजूबाई पिता रामचरण 19 वर्ष को मैहर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं मंगा की पत्नी निमियां का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में भी डायरिया के 4 मरीज भर्ती किये गए हैं।