• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में बंदरों का आतंक, परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रपति से कहा कि बंदर पकड़वाओ; नहीं तो दे दो इच्छा मृत्यु

ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि बंदरों को नहीं पकड़वाया जाता है तो उन्हें इच्छा मृत्यु का आदेश देने की कृपा की जाए। ग्रामीणों की इ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 09:05:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 09:05:18 PM (IST)
मैहर में बंदरों का आतंक, परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रपति से कहा कि बंदर पकड़वाओ; नहीं तो दे दो इच्छा मृत्यु
अधिकारी को ज्ञापन सौंपते रामनगर क्षेत्र के बड़ा इटमा और खारा देवरा के ग्रामीण। नईदुनिया

HighLights

  1. बड़ा इटमा और खारा देवरा के ग्रामीणों ने की मांग
  2. कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  3. घरों से खेतों तक बंदरों के झुंड से परेशानी का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर/रामनगर। बंदरों की बढ़ती संख्या से परेशान रामनगर क्षेत्र के बड़ा इटमा और खारा देवरा के ग्रामीणों ने अब राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। ग्रामीणों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर मैहर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे आम नागरिकों की सुरक्षा और किसानों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बंदरों के झुंड घरों, दुकानों, विद्यालयों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच रहे हैं।


किसानों की फसल, खाद्य सामग्री को पहुंचा रहे हैं नुकसान

इनके कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर घरों में घुसकर खाद्य सामग्री और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं किसानों की फसलों को भी बर्बाद किए जाने की बात ज्ञापन में कही गई है।

बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा की चिंता

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी खतरा बताया है। उनका कहना है कि बंदरों के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। ज्ञापन के अनुसार बंदरों द्वारा लोगों को डराने के साथ घायल करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

बंदरों को पकड़वाकर समस्या का समाधान कराने की मांग

ग्रामीणों ने इसे केवल व्यक्तिगत परेशानी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा, किसानों की आजीविका और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर जनहित का विषय बताया है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 सीनियर अधिकारियों की नई पदस्थापना, जबलपुर-रीवा और सागर संभाग में मिली जिम्मेदारी