• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • सतना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satna Accident: आंसुओं के बीच पिता बोलते रहे, अभी कुछ देर पहले ही तो घर से गए थे

Satna accident: हादसे में अपनी दो बेटियों को खोने वाले परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 23 Nov 2018 01:49:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Nov 2018 02:02:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Satna Accident: आंसुओं के बीच पिता बोलते रहे, अभी कुछ देर पहले ही तो घर से गए थे

सतना। सतना में स्कूल वैन की तेज रफ्तार बस से हुई टक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चों की मौत हो गई। हादसे में पगार कला के द्विवेदी परिवार की दो बेटियां महक और पूर्वी और अभय की मौत हो गई। परिवार के आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे। रोते-बिलखते पिता रामसुंदर द्विवेदी के मुंह से सिर्फ इतना ही निकल रहा कि अभी कुछ देर पहले ही तो घर से निकले थे।

ढांढस बंधाने वालों की आंख भी नम हो जा रही है। पूर्वी और महक रामसुंदर की बेटियां थीं, जबकि अभय रामसुंदर के बड़े भाई शिवमोहन का बेटा था। गांववालों कहना है कि तीनों बच्चे पढ़ने में काफी तेज थे। पीड़ित दो गांवों के हैं, मृतकों में दो सगी बहनें और चचेरा भाई शामिल हादसे में शिल्पी (14), सचिन (14), प्रियांश यादव (14), अभय (10), पूर्वी (10), महक (08) की मौत हो गई। बोलेरो चालक रंजन कुशवाहा (28) निवासी पगार कला ने भी दम तोड़ दिया। महक द्विवेदी व पूर्वी द्विवेदी सगी बहन थींं। अभय उनका चचेरा भाई था। इसके अलावा शिल्पी कुशवाहा व सचिन कुशवाहा चचेरे भाई बहन थे।


कलेक्टर सतना द्वारा रेडक्रास से मृतकों के आश्रित परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी गई है। बस चालक पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इनका कहना है

इस अपराध में लकी कॉन्वेंट स्कूल की संचालिका रश्मि श्रीवास्तव व बोलेरो के मालिक रश्मि के भाई रवि श्रीवास्तव पर भी कार्रवाई की जाएगी।

-संतोष सिंह गौर, एसपी सतना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।