वैदिक रीति से बड़ा अखाड़ा में 21 बच्चों का उपनयन संस्कार
शहर के प्राचीनतम मंदिर श्रीराम जानकी बड़ा अखाड़ा में श्री 1008 सीतावल्लभ शरण जू महाराज के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। गत ग्यारह वर्षों से यहां बच्चों का उपनयन संस्कार कराया जा रहा है। बच्चों का उपनयन कराने व आशीर्वाद लेने देशभर से लोग यहां पहुंचे। इनके साथ ही स्थानीय लोग भी कार्यकम में शामिल हुए।
By
Edited By:
Publish Date: Thu, 22 Feb 2018 01:17:29 AM (IST)
Updated Date: Thu, 22 Feb 2018 01:17:29 AM (IST)

मैहर। नईदुनिया न्यूज
शहर के प्राचीनतम मंदिर श्रीराम जानकी बड़ा अखाड़ा में श्री 1008 सीतावल्लभ शरण जू महाराज के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। गत ग्यारह वर्षों से यहां बच्चों का उपनयन संस्कार कराया जा रहा है। बच्चों का उपनयन कराने व आशीर्वाद लेने देशभर से लोग यहां पहुंचे। इनके साथ ही स्थानीय लोग भी कार्यकम में शामिल हुए।
मंत्रोच्चार से गूंजा मंडप
वैदिक ऋचाओं के साथ संस्कार कराते समय एक साथ कई विद्वान मंत्रोच्चार करते रहे तो पूरा मंडप मंत्र ध्वनियों से गुंजायमान हुआ। वैदिक पूजन कराने में प्राचार्य मनसुखलाल गौतम, दीनदयाल शरण, गंगा राम गौतम, रामनाथ शरण, राजेश शुक्ला का सहयोग रहा। हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार ब्राह्मण के उपनयन पर द्विज बनाया गया। इस संस्कार के पूर्व बच्चे का मुंडन व वेदारंभ संस्कार कराया गया। बड़ा अखाड़ा में कराए जाने वाले सभी संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों पर आधारित रहे।
यहां से आये लोग
इस अवसर पर 31 बच्चों का उपनयन हुआ। इसमें स्थानीय बच्चों के साथ-साथ यूपी आगरा से श्याम पांडेय, शिवकरण पांडेय, आरएन पांडेय, सागर से कुलदीप मिश्रा, यूपी भदोही से सत्यम पांडेय, अनुपपर से जितेंद्र गौतम, सीधी से अंकुर त्रिपाठी, दमोह से रामराज टेवलिया, कटनी से शरद तिवारी, उमरिया से अभिषेक तिवारी, कटहा से अनुराग शुक्ला, सतना से देवेंद्र द्विवेदी, अमझल से आदर्श गौतम सहित सहित 31 बच्चों का उपनयन विधिवत ढोल नगाड़ों की गूंज, समारोह की तरह सजे मंडप व विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ आयोजित हुआ।