ग्रामोदय विवि में डॉ. बी भारती ने ग्रहण किया कुलसचिव का पदभार
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को मध्यप्रदेश शासन ने कुलसचिव के पद पर मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय सेवा के वरिष्ठ व अनुभवी कुलसचिव डॉ. बी. भारती को पदस्थ कर दिया है। डॉ. भारती इसके पूर्व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में कुलसचिव के पद पर पदस्थ थे। वे मध्यप्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में कार्य कर चुके हैं। शिक्ष
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 02 Oct 2018 07:23:09 PM (IST)
Updated Date: Tue, 02 Oct 2018 07:23:09 PM (IST)
चित्रकूट। नईदुनिया न्यूज
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को मध्यप्रदेश शासन ने कुलसचिव के पद पर मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय सेवा के वरिष्ठ व अनुभवी कुलसचिव डॉ. बी. भारती को पदस्थ कर दिया है। डॉ. भारती इसके पूर्व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में कुलसचिव के पद पर पदस्थ थे। वे मध्यप्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में कार्य कर चुके हैं। शिक्षण प्रशिक्षण व अनुसंधान के क्षेत्र से भी इनका विशेष लगाव है। हिन्दी भाषा व साहित्य विषय के अध्येता व प्रोफेसर व कुशल प्रशासक डॉ. बी. भारती के स्थानान्तरण से विश्वविद्यालय परिसर में प्रसन्नता का माहौल है। प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने नये कुलसचिव डॉ. बी. भारती का सतना रेलवे स्टेशन पहुंच कर भव्य स्वागत किया और चित्रकूट आगमन की अगुवाई भी की। डॉ. बी. भारती ने चित्रकूट के आराध्य देव प्रभु कामतानाथ महाराज के दर्शन व पूजन किया तथा अपनी उपस्थिति श्री कामदगिरि मंदिर में दर्ज की।