• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

कुएं में उतरे, फिर लौटकर नहीं आए..टीन की चादर निकालने गए युवक की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा आदिवासी युवक भी बेहोश

सतना जिले के उंचेहरा में कुएं से टीन की चादर निकालने उतरे युवक नीरू सिंह की जहरीली गैस से मौत हो गई। जबकि बचाने उतरा आदिवासी युवक राजा कोल गंभीर रूप स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 03:59:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 03:59:02 PM (IST)
कुएं में उतरे, फिर लौटकर नहीं आए..टीन की चादर निकालने गए युवक की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा आदिवासी युवक भी बेहोश
सतना में कुएं की जहरीली गैस से युवक की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सतना में कुएं में गिरी टीन की चादर निकालने उतरे युवक मौत हो गई
  2. रिपोर्ट के मुताबिक, मौत जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुई है
  3. युवक को बचाने के लिए कुएं में उतरा आदिवासी युवक भी बेहोश हुआ

डिजिटल डेस्क, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के उंचेहरा क्षेत्र अंतर्गत उरदना गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। कुएं में गिरी टीन की चादर निकालने उतरे एक युवक की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा एक आदिवासी युवक भी जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

टीन की चादर निकालने उतरा था नीरू सिंह

जानकारी के मुताबिक, उरदना गांव निवासी नीरू सिंह कुएं में गिरी टीन की चादर बाहर निकालने के लिए नीचे उतरे थे। माना जा रहा है कि कुएं के भीतर लंबे समय से जमा जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट गया और वे नीचे ही अचेत हो गए। काफी देर तक जब कुएं से कोई हलचल नहीं हुई, तो मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


naidunia_image

जान पर खेलकर बचाने उतरा राजा कोल

नीरू सिंह को अचेत देखकर पास में ही काम कर रहा उरदनी गांव का आदिवासी युवक राजा कोल उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गया। हालांकि, नीचे पहुंचते ही जहरीली गैस के असर से राजा कोल भी बेहोश होने लगा।

ऊपर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पाइप के जरिए नीचे ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में भी राजा कोल ने अपनी कमर में कपड़ा बांधा, जिसके सहारे ग्रामीणों ने रस्सी से खींचकर उसे सही समय पर बाहर निकाल लिया।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

राजा कोल को बेहद गंभीर हालत में तुरंत उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया।

दूसरी ओर, नीरू सिंह को बाहर निकालने के प्रयास जारी रहा। शुरुआती जांच के अनुसार उनकी मौत जहरीली गैस से दम घुटने के कारण होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई -है, और मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- सतना में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी का आरोप... वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी