सतना में नहाने गए भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग
मध्य प्रदेश के सतना जिले के परसमनिया चौकी के ग्राम पंचायत महाराजपुर के पिपरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 04:27:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 04:27:48 PM (IST)
सतना में नहाने गए भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
- उजड़ गई माता-पिता की दुनिया
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसमनिया चौकी के ग्राम पंचायत महाराजपुर के पिपरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
जानकारी के अनुसार पिपरा गांव निवासी अरुण सिंह गोंड के 7 वर्षीय पुत्र शुभम गोंड और 5 वर्षीय पुत्री अक्षिता गोंड घर के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
स्वजनों और ग्रामीणों ने तालाब के आसपास खोजबीन की। कुछ देर बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परसमनिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।