• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

नीले ड्रम में डुबोकर 5 दिन की नवजात की हत्या, दूसरी बेटी होने पर मां ने ही ली जान

सीधी के चुरहट क्षेत्र में दूसरी बेटी होने से नाराज मां ने अपनी 5 दिन की नवजात बच्ची को पानी से भरे ड्रम में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी मां को गिर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 08:46:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 08:47:19 AM (IST)
नीले ड्रम में डुबोकर 5 दिन की नवजात की हत्या, दूसरी बेटी होने पर मां ने ही ली जान
सीधी में एक मां ने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीधी में मां ने 5 दिन की नवजात बेटी को नीले ड्रम के पानी में डुबोकर मार डाला
  2. महिला पहली बेटी होने के बाद दूसरी बेटी के जन्म से मानसिक रूप से परेशान थी
  3. पिता पंकज पटेल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलकी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही 5 दिन की नवजात बच्ची को पानी से भरे नीले ड्रम में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

खेत से लौटा पिता, तो गायब मिली मासूम

गांव के रहने वाले पंकज पटेल ने चुरहट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी सोनू पटेल ने उनकी 5 दिन की बेटी को ड्रम में फेंककर मार दिया। पंकज के मुताबिक, वह अपनी पत्नी को बच्ची को दूध पिलाने के लिए कहकर खेत में धान की रोपाई करने चले गए थे। कुछ देर बाद उनकी बहन ने फोन पर जानकारी दी कि बच्ची घर में नजर नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही परिजन मासूम की तलाश में जुट गए। तुरंत पुलिस को भी सूचित किया गया।


प्लास्टिक के ड्रम में तैरता मिला शव

घर की तलाशी के दौरान जब कमरे में रखे एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम का ढक्कन खोलकर देखा गया, तो परिजनों के होश उड़ गए। ड्रम में भरे पानी के अंदर नवजात बच्ची का शव तैर रहा था।

दूसरी बेटी होने से मानसिक रूप से परेशान थी मां

पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। आरोपी महिला सोनू पटेल की एक बेटी पहले से थी। दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। इस नवजात बच्ची का पालन-पोषण नहीं करना चाहती थी। इसी कड़ेपन में उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- 10 अगस्त तक e-KYC न कराने पर घरेलू सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे कमर्शियल दाम, 85 हजार कंज्यूमर पर मंडराया संकट