• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सागर से एक्टिवा लेकर पहुंचा सतना, शादी से इनकार पर कलेक्ट्रेट के सामने चाकू से किए कई वार

लगातार इनकार करने के बावजूद वह करीब दो साल से परेशान कर रहा था और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 06:21:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 06:42:11 PM (IST)
सागर से एक्टिवा लेकर पहुंचा सतना, शादी से इनकार पर कलेक्ट्रेट के सामने चाकू से किए कई वार
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2016 में सागर में हुई थी। पति की मौत के बाद मायके में आकर रह रही है।

HighLights

  1. शादी में हुई थी मुलाकात, इंस्टाग्राम पर बढ़ी बातचीत
  2. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
  3. घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त की पुलिस ने

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। कलेक्ट्रेट के सामने धवारी तिराहे के पास गुरुवार सुबह एक युवक ने 32 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला की कमर के ऊपर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त की गई है।

होटल में काम करने के लिए घर से निकली थी

पुलिस के अनुसार महिला गुरुवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से होटल में काम करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान सागर निवासी सूरज जाटव (34) एक्टिवा से वहां पहुंचा और पीछे से महिला पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला।


शादी में हुई थी मुलाकात, इंस्टाग्राम पर बढ़ी बातचीत

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में सागर में हुई थी। पति के साथ वह दिल्ली में रहती थी। वर्ष 2020 में पति की बीमारी से मौत होने के बाद वह अपने मायके सतना आ गई। उसके दो बच्चे हैं।

सागर में रिश्तेदार की शादी में हुई थी मुलाकात

वर्ष 2024 में वह सागर में एक रिश्तेदार की शादी में गई थी, जहां उसकी मुलाकात सूरज जाटव से हुई। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी।

शादी करने के लिए दबाव बना रहा था

महिला का आरोप है कि सूरज उससे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उसके लगातार इनकार करने के बावजूद वह करीब दो साल से परेशान कर रहा था और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

सागर से एक्टिवा लेकर पहुंचा, भागते समय पकड़ा

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सागर से एक्टिवा लेकर सतना आया था। वारदात के बाद वह वापस सागर की ओर भाग रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेने के बाद उसका जुलूस भी निकाला।

सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित सूरज जाटव को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त कर ली गई है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गणेश पांडाल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने पुलिस से की जांच की मांग