• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leopard in Satna: सतना शहर में घुसे तेंदुआ का आतंक, दो लोग घायल, कड़ी मशक्कत से आया पकड़.. देखें वीडियो

मुकुंदपुर से पहुंचा रेस्क्यू दल,

By Jitendra RichhariyaEdited By: Jitendra Richhariya
Publish Date: Fri, 28 Apr 2023 12:31:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Apr 2023 01:11:25 PM (IST)
Leopard in Satna: सतना शहर में घुसे तेंदुआ का आतंक, दो लोग घायल, कड़ी मशक्कत से आया पकड़.. देखें वीडियो

सतना/जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सिटी कोतवाली के मुख्तियारगंज बरदडीह चौराहे के पास एक घर मे तेंदुआ घुस गया जिसने, एक महिला व एक युवक को घायल कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और चारों तरफ से रोड को सील कर दिया गया है। वहीं मुकुंदपुर से भी रेस्क्यू टीम पहुंची है और तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा है। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ उस घर से भाग कर मोहल्ले की एक गली में जा घुसा जिस वजह से मुख्तियार गंज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इधर रेस्क्यू के लिए वन विभाग की अतिरिक्त टीम मंगाई गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को पकड़ने में टीम सफल हुई। तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग का पसीना छूट गया और सुबह से दोपहर सवा 12 बजे तक पांच घंटे से भी ज्यादा समय तेंदुआ पकड़ने में वन अमले को लगे।

Leopard in Satna: सतना शहर में घुसे तेंदुआ से हड़कंप, सील किए गए मोहल्ले, दो लोग घायल, कड़ी मशक्कत से आया पकड़..तेंदुआ के भगते हुए देखें वीडियोhttps://t.co/MBZT8kU9RL pic.twitter.com/F5RlIbWLWx

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 28, 2023

तेंदुआ ने खूब छकाया, तैनात रहा प्रशासनिक अमलाः


तेंदुआ के हमले में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तेंदुआ के शहरी क्षेत्र में घुस जाने की जानकारी मिलने पर एसडीएम नीरज खरे, तहसीलदार बीके मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में तमाशबीनों की भीड़ भी लगी हुई है जिन्हें पुलिस ने हटाया है। मौके पर वन अमला मौजूद रहा और तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश सुबह से जारी रही लेकिन तेंदुआ मोहल्ले की गलियों में यहां से वहां भाग रहा था। यह घटना आज सुबह की है जब एक घर में तेंदुआ घुस गया था और एक युवक व एक महिला को लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने पिंजरा भी मौके पर लगाया।

naidunia_image

तीन माह से तेंदुआ की दहशतः

उल्लेखनीय है की सतना शहर के अंदर तीन माह से लगभग कई तेंदुआ वन प्राणी कई घरों में घुसते निकलते देखे जा रहे है। कभी चांदमारी, कभी बगहा तो कभी मुख्तियारगंज क्षेत्र में वन प्राणी आ रहे हैं। यह घना शहरी क्षेत्र है। यहां रेलवे फाटक भी है लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इससे निपटने कदम नहीं उठा पाए हैं। वहीं शुक्रवार को तेंदुआ के शहरी क्षेत्र मं आ जाने के बाद दहशत रही। मौके पर वन मंडल अधिकारी विपिन पटेल, एसडीओ सुधाकर सिंह भी पहुंचे हैं।

Leopard in Satna: सतना शहर में घुसे तेंदुआ से हड़कंप, सील किए गए मोहल्ले, दो लोग घायल, कड़ी मशक्कत से आया पकड़

देखें रेस्क्यू का वीडियोhttps://t.co/MBZT8kU9RL pic.twitter.com/cGMKApZZCG

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 28, 2023

naidunia_image

एक घर से पकड़ा गया तेंदुआः

वन अमले और मुकुंदपुर से आई रेस्क्यू टीम ने एक घर से तेंदुआ को पकड़ा। बताया जा रहा है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन अमले ने पहले उसे ट्रैंक्विलाइज़र गन से बेहोस किया उसके बाद उसे बाहर निकाला। इस दौरान उसे पिंजरे में रखकर वन विभाग की टीम ले गई। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।