
MPPSC Exam Topper 2019 : नई दुनिया प्रतिनिधि, सतना/मैहर। MPPSC 2019 का परिणाम घोषित होती ही सतना और मैहर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। सतना की प्रिया पाठक और मैहर की अदिति अग्रवाल ने अपने जीवन का लक्ष्य पा लिया। स्वजनों में उल्लास छा गया है। रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए हैं। लोग दोनों लोगों को बधाई दे रहे हैं।

प्रिया ने कहा- सेल्फ प्रिपरेशन थी, खुद के नोट्स बनाए। इसके साथ ही मॉक टेस्ट का भी सहारा लिया। अच्छे रिजल्ट के लिए पेंशेस रखना बहुत जरूरी। 2020 में डीएसपी पद पर हुआ था चयन। मेरे माता-पिता से मुझे मोटिवेशन मिला। वो मुझे हमेशा बताते रहे कि अब आपको पीछे नहीं मुड़ना है। इंटरनेट मीडिया को लेकर प्रिया ने कहा कि आपको इसका उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए करना चाहिए।
प्रिया पाठक ने किया MPPSC 2019 में किया टॉप,रिजल्ट घोषित हुआ है। प्रिया सतना ज़िले की रहने वाली हैं और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शास. प्राथमिक शाला खमरेही में शिक्षक व बड़ोहरा निवासी कृष्ण शरण पाठक की पुत्री हैं। प्रिया का चयन MPPSC 2019 में डिप्टी कलेक्टर पद में हुआ है। मैहर की अदिति ने लोक सेवा आयोग में हासिल की सफलता आबकारी अधिकारी के पद पर चयनित होने पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बधाई दी है।

विद्या और बुद्धि की आराध्य देवी मां शारदा की कृपा से मैहर जिले के वल्लभनगर में रहने वाली अदिति अग्रवाल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए अपने अभिभावकों नगर वासियों एवं समूचे जिले को गौरवांवित किया है। अदिति को अब कार्य अधिकारी के पद पर यह सफलता हासिल हुई है।
आदिति अग्रवाल मैहर के वल्लभनगर में रहने वाली संजय अग्रवाल की सुपुत्री हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल करने तक का था, जो आज पूरा हुआ। उनकी सफलता पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उनके उज्जवल भविष्य करते हुए बधाई दी।

जिले के कई थानों की कमान संभाल चुके पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के अनुज कमलेश कुमार मिश्रा ने पहले ही प्रयास में एमपीपीएससी में 242 वी रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैंं। कमलेश कुमार मिश्रा 22 साल भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर पदस्थ रह चुके हैं एवं भारतीय सेना के द्वारा 2 साल विदेश में शांति दूत में भी अपनी सेवा दे चुके हैं,रिटायरमेंट लेने के बाद 2019 में एमपीपीएससी में पहले प्रयास में ही सफलता हासिल किए हैं ,कमलेश कुमार मिश्रा तीन भाई हैं, सबसे बड़े भाई राजेंद्र मिश्रा ti के पद पर कटनी में पदस्थ हैं एवं दूसरे भाई वकील के पद पर हैं।