• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में दहलान धाम के हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ी, रकम ले गए चोर

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमाएं जंगल और पन्ना जिले की सीमा से जुड़ी हैं, जिसके कारण क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 05:56:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 05:56:15 PM (IST)
सतना में दहलान धाम के हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ी, रकम ले गए चोर
सतना में दहलान धाम के हनुमान मंदिर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. शिवराजपुर में बढ़ी चोरी की घटनाओं से चिंता
  2. ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस चौकी की मांग
  3. एसडीओपी व थाना प्रभारी ने पहुंचकर की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के दहलान धाम स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को चोरों ने दानपेटी तोड़कर उसमें रखी रकम पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रघु केसरी और सिंहपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

गाजीपुर देवी मंदिर में भी चांदी की चोरी हुई थी

ग्रामीणों का कहना है कि शिवराजपुर और आसपास के धार्मिक स्थलों में लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं। कुछ माह पहले गांव के गाजीपुर देवी मंदिर में भी चांदी की चोरी हुई थी।

एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी

मंदिर से करीब 25 किलो चांदी चोरी होने के मामले में अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद मुंबई के उद्योगपति और शिवराजपुर निवासी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने चांदी चोरी करने वालों का सुराग देने अथवा उन्हें पकड़वाने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।


दहलान धाम और अन्य मंदिरों में सीसीटीवी लगवाए

मंदिरों की सुरक्षा को लेकर त्रिपाठी की ओर से एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं। दहलान धाम और अन्य मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मंदिरों में चांदी से जुड़े कार्य भी उनके सहयोग से कराए गए हैं। इसके बावजूद दहलान धाम में दानपेटी तोड़े जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस चौकी की मांग तेज

ग्रामीणों ने शिवराजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग फिर उठाई है। रुद्र प्रताप त्रिपाठी की ओर से पुलिस चौकी के लिए स्थान और भवन उपलब्ध कराने की बात भी कही जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद अब तक चौकी स्थापित नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सड़क पर चलती स्कूटर में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान